ज़मीन के 180 मीटर नीचे सुरक्षा हेतु प्रतिबद्धता – हिन्दुस्तान ज़िंक ने भारत का पहला अंडरग्राउंड फर्स्ट एड स्टेशन स्थापित किया

उदयपुर। हिन्दुस्तान ज़िंक की कार्य संस्कृति में सुरक्षा एक अटूट पहलू है और इसी पहलू का विस्तार करते हुए कंपनी ने अपनी रामपुरा अगुचा खदान में भारत का पहला अंडरग्राउंड फर्स्ट एड एवं ऐम्बुलेंस सेंटर स्थापित किया है। यह अंडरग्राउंड फर्स्ट एड एवं ऐम्बुलेंस सेंटर फ्रैश एयर बेस से युक्त है जिसे विशेषतौर पर जमीन के भीतर स्थित खदान के लिए बनाया गया है। यहां एक बचाव दल तैनात किया गया है जिसकी अगुआई के लिए योग्य चिकित्सा पेशेवर एवं बचाव प्रमुख की नियुक्ति की गई है।

अपनी किस्म की यह पहली ज़मीन के भीतर स्थित बचाव एवं उपचार व्यवस्था 24 घंटे कार्यरत रहेगी और यहां पर समर्पित बचाव एवं पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती रहेगी। इस अंडरग्राउंड माइन स्टेशन में एक समर्पित आपातस्थिति वाहन भी है जो एईडी, ईसीजी और रिवाइविंग अपैरेटस से युक्त है। इस स्टेशन में आराम के लिए वातानुकूलित सुविधा भी है और साथ में पोर्टेबल आॅक्सीजन सिलिंडर व सैलाइन बोतलें, बीपी माॅनिटरिंग इंस्ट्रूमेंट, डिहाइड्रेशन मैज़रिंग इंस्ट्रूमेंट व पल्स आॅक्सीमीटर भी हैं जिन्हें आपातस्थिति में इस्तेमाल किया जा सकता है।

माइन रेस्क्यू रूल 1985 (रूल 27) के अनुसार आपातस्थिति में फ्रैश एयर बेस पर पैरामेडिकल स्टाफ के साथ एक रेस्क्यू टीम होनी चाहिए। हिन्दुस्तान ज़िंक ने अंडरग्राउंड फस्र्ट एड व ऐम्बुलेंस सेंटर स्थापित कर के इन नियमों के अनुपालन में एक अतिरिक्त कदम आगे की ओर बढ़ाया है। यह सेंटर और ऐम्बुलेंस रेस्क्यू टीम के रिस्पाँस टाईम को तीव्र करेंगे जिससे की आपातस्थिति में तत्परता से कार्यवाही की जा सके।

Related posts:

हिंदुस्तान जिंक द्वारा ओरडी में आरओ प्लांट और डबोक में वाटर एटीएम का उद्घाटन

भारतीय फुटबॉल के दिग्गज रेनेडी सिंह, बेमबेम देवी और शाजी प्रभाकरन जिंक फुटबॉल से जुड़े

Tata Motors introduces the new Nexon EVMAXat INR 17.74 lakh in Udaipur

Hindustan Zinc’s EcoZen Pioneers Green Metals with Over 75% Lower Carbon Footprint

सहाराश्री सुब्रत रॉय सहारा ने दिलीप साहब को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

Valvolinelaunches its 1st Suraksha Initiative for “Mechanics” across the NationPost Unlock of Market...

वेदांता नंदघर टेलीमेडिसिन का शुभारंभ

भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय खनन को आधुनिक तकनीक प्रदान करने के उद्धेश्य से प्रदेश का पहला प्लांट भीलवाड...

इंदिरा आईवीएफ के 100वें इनफर्टिलिटी उपचार केंद्र का उद्घाटन

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा खनन दक्षता बढ़ाने के लिए आईआईओटी संचालित फ्लीट इंटेलिजेंस का उपयोग

समारोहपूर्वक मनाया इण्डियन माईनिंग दिवस मनाया

The World Is Talking About Sandeep Choudhary: India Chapter President of Save Earth Mission Set to U...