आईसीआईसीआई फाउंडेशन 100 से अधिक अत्याधुनिक डायलिसिस मशीनें प्रदान करेगा

14 राज्यों के 60 जिलों में प्रदान की जाएंगी डायलिसिस मशीनें
उदयपुर।
आईसीआईसीआई ग्रुप की सीएसआर इकाई आईसीआईसीआई फाउंडेशन फॉर इनक्लूसिव ग्रोथ (आईसीआईसीआई फाउंडेशन) ने घोषणा की कि वह देश में स्वास्थ्य सेवाओं संबंधी बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने के लक्ष्य के साथ विभिन्न जिला अस्पतालों को 100 से अधिक अत्याधुनिक डायलिसिस मशीनें निशुल्क प्रदान करेगा। इस पहल का उद्देश्य देश के 14 राज्यों में 60 जिलों में वंचित वर्ग के लोगों को सस्ती चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। राजस्थान में उदयपुर, जोधपुर, अजमेर, बाड़मेर, भीलवाड़ा, बीकानेर, चित्तौडग़ढ़, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, राजसमंद और सीकर के अस्पतालों में डायलिसिस मशीनें स्थापित की जाएंगी। आईसीआईसीआई फाउंडेशन इन अत्याधुनिक आयातित मशीनों की खरीद कर रहा है और चुने गए अस्पतालों में इन्हें स्थापित करने की कार्रवाई कर रहा है। इन मशीनों को चार साल की वारंटी के साथ स्थापित किया जा रहा है, ताकि डायलिसिस केंद्रों पर इनका निर्बाध संचालन सुनिश्चित किया जा सके।
आईसीआईसीआई फाउंडेशन फॉर इनक्लूसिव ग्रोथ के प्रेसीडेंट सौरभसिंह ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में योगदान करने की आईसीआईसीआई समूह की लंबी विरासत है। इसी विजन के अनुरूप आईसीआईसीआई फाउंडेशन ने नागरिकों की भलाई और उनके जीवन स्तर में सुधार के लिए लगातार काम किया है। आम लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवा को बढ़ावा देने की दिशा में एक कदम उठाते हुए हम 100 से अधिक डायलिसिस मशीनें विभिन्न अस्पतालों को प्रदान कर रहे हैं। इस तरह देश के विभिन्न जिलों के शहरों में मरीजों को उनके घरों के नजदीक ही डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इस पहल से मरीजों के लिए समय और लागत की बचत होगी, क्योंकि उन्हें अब डायलिसिस के लिए बड़े शहरों की यात्रा नहीं करनी होगी। इस कदम से ऐसे राज्यों में डायलिसिस मशीनों की उपलब्धता बढ़ाई जा सकेगी, जहां इन मशीनों की उपलब्धता कम है। यह पहल राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत गरीबों को मुफ्त डायलिसिस सेवाएं प्रदान करने के ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम’ के दृष्टिकोण के अनुरूप है।

Related posts:

Kotak Partners Amazon.in for the Festive Diwali Sale

एचडीएफसी बैंक ने 11,000 से अधिक छात्रों और शिक्षकों को सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग प्रथाओं के बारे में श...

अमेजऩ एसएमबी इम्पैक्ट रिपोर्ट ने कोविड-19 के बावजूद भारतीय स्मॉल एंड मीडियम बिजनेस द्वारा हासिल की ...

HDFC Bank named India’s Best SME Bank by Asiamoney

हिंदुस्तान ज़िंक सप्लायर एंगेजमेंट रेटिंग में ‘ए’ स्काॅर से प्रमाणित

भारतीय फुटबॉल के दिग्गज रेनेडी सिंह, बेमबेम देवी और शाजी प्रभाकरन जिंक फुटबॉल से जुड़े

WOBBLE DISPLAYS MAKES HISTORY WITH INDIA'S BIGGEST EVER TELEVISION: THE WOBBLE MAXIMUS SERIES 116.5-...

ग्रामीण क्षेत्र में राहत पहुंचा रहा हिन्दुस्तान जिंक जावर माइंस

हिन्दुस्तान जिंक की इकाई पंतनगर मेटल प्लांट क्वालिटी कॉन्सेप्ट अवार्ड 2020 से सम्मानित

Indira IVF Marks World IVF Day with Launch of IVF Success Calculator

PhonePe and HDFC Bank partner to launch co-branded credit card

सीआईआई एक्सकॉन 2019 द्वारा आयोजित चर्चा में निर्माण उद्योग की चुनौतियों और अवसरों पर मंथन