आईआईएम के छात्रों ने देखी नारायण सेवा

उदयपुर। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट उदयपुर के छात्रों ने शनिवार को नारायण सेवा संस्थान की सेवाओं को देखा। संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि आईआईएम के छात्र- छात्राओं का एक ग्रुप सेवा महातीर्थ,बड़ी में मानवता का पाठ सीखने आया। उन्होंने संस्थान द्वारा संचालित नारायण चिल्ड्रन अकादमी, आर्टिफिशियल लिंब निर्माण कार्यशाला, मोबाइल, सिलाई व  कंप्यूटर प्रशिक्षण और फिजियोथेरेपी केंद्र का अवलोकन किया।

इसके बाद वे संस्थान से शल्य चिकित्सा और नारायण लिंब से लाभान्वित मरीज और परिजनों से मिले।दिव्यांगजनों ने अपने अनुभव छात्रों से साझा किए। इनकी सेवाओं में लगे साधक- साधिकाओं से ग्रुप ने व्यवस्था और सेवाओं की विस्तार से जानकारी ली। आईआईएम की छात्रा अक्षिता  दिव्यांग बच्चों से मिलने के बाद बोली आज का दिन हम सबका यादगार हो गया। यहां से हम दुःखी या जरूरतमंद लोगों की मदद करने की प्रेरणा लेकर जा रहे है। यही हमारे मानव जीवन की पहचान है। इस दौरान संस्थान बड़ी हेड अनिल आचार्य,राकेश शर्मा, प्राचार्य अर्चना गोवलकर, जितेंद्र वर्मा भी मौजूद थे।

Related posts:

स्कूल शिक्षा परिवार एवं पेसिफिक हॉस्पीटल उमरड़ा द्वारा तृतीय नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

जिंक ने हेपेटाइटिस दिवस पर ग्रामीणों को जागरूक किया

श्रीमाली समाज का "संस्कार भवन" बना समाज के लिए प्रेरणा का केंद्र, तीसरी मंजिल का निर्माण कार्य जोरो...

वेदांता के सामाजिक परिवर्तन को प्रदर्शित करेगा ‘फॉर बेटर कल‘ वीडियो अभियान

Hindustan Zinc observes 37th Road Safety Month with extensive community outreach and workforce engag...

महिंद्रा एंड महिंद्रा लि. द्वारा उदयपुर में सीपीसीबी 4+ डीजल जेनरेटर की बिल्कुल नई रेंज लॉन्च

हिंदुस्तान जिंक द्वारा प्ले ग्राउण्ड का शिलान्यास

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

उपमुख्यमंत्री ने टीएडी की अमृत कलश योजना पोस्टर एवं आदित्री शैक्षणिक पंचांग का विमोचन किया

रॉकवुड ब्लेज़िंग स्ट्राइकर क्रिकेट कप ट्रॉफी का अनावरण

महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल की टीम ने बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जीते पदक

महावीर यति को पीएचडी की उपाधि