चित्तौड़गढ़ (मुकेश मूंदड़ा )। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मंगलवाड़ थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 68 के तहत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी द्वारा अवैध रूप से अर्जित करीब डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति को फ्रीज किया है। पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेंज गौरव श्रीवास्तव के आदेशानुसार अवैध मादक पदार्थों की धरपकड तथा तस्करो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन व डीवाईएसपी बडीसादडी देशराज कुलदीप के सुपरविजन में थाना सर्किल के रामेश्वर उर्फ रामेश्वर लाल पिता मोती लाल जाति अहीर निवासी चकतिया के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण कार्यालय उप नारकोटिक्स आयुक्त, नीमच तथा पुलिस थाना वाघोली जिला पुणे शहर में दर्ज होने से जांच कर रामेश्वर उर्फ रामेश्वर लाल द्वारा अवैध रूप से अर्जित सम्पति को फ्रीजींग हेतु प्रस्ताव भेजा गया। जिसकी सुनवाई के बाद कुल 1.2081 हैक्टर जमीन व होटल को फिजींग का स्थाई अनुमोदन आदेश हुआ। जिस पर उक्त आराजीयात व होटल को फ्रिज किया गया। उक्त आराजियात की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रूपये है।

