चैम्पियन प्राइम सैलून का उद्घाटन

15 अगस्त तक मिलेगा स्पेशल डिस्काउंट
उदयपुर।
हेयरकट और स्टाइलिंग के लिए राजस्थान के सबसे नामी चैम्पियन सैलून ने उदयपुर में चैम्पियन प्राइम सैलून तैयार किया है जो राजस्थान का सबसे बड़ा सैलून है और शक्तिनगर में स्थित है। बुधवार को इसका उद्घाटन परिवार के वरिष्ठ सदस्य दुर्गेश सेन ने किया। इस अवसर पर चैम्पियन सैलून के डायरेक्टर जमनेश सेन और कमलेश सेन उपस्थित थे।
कमलेश सेन ने बताया कि यह चैम्पियन का 12वां शोरूम है जिसमें ग्राहकों की पसंद का पूरा ख्याल रखा गया है। यहां आने वाले ग्राहकों को 15 अगस्त तक 20 प्रतिशत फ्लैट डिस्काउंट दिया जाएगा। कमलेश सेन ने बताया कि यह राजस्थान का सबसे बड़ा और लग्जऱी सैलून है जहां पर ग्राहकों की सुंदरता और ग्रूमिंग का पूरा ख्याल रखा जाएगा। इसे प्रीमियम बनाया गया है। इसके तहत हर सर्विसेज के लिए अलग से स्थान बनाए गए है, जैसे पॉम एंड सोल, लॉज, हैयर वॉल्ट रूम, पॉलिस एंड पॉप रूम, वेडिंग वाइप रूम, शैम्पू स्टेशन, ग्लेम एंड ग्लो एरिया, ग्रोम एंड ग्रो एरिया, हेयर स्पा रूम, कांउसलिंग रूम और किड्स सेक्शन होगा। किड्स के लिए बाइक और कार वाली चेयर होगी। इसके अलावा यहां पर टैटू आर्ट, पियर्सिंग, नेल एक्सटेंशन, नेल आर्ट, हेयर एक्सटेंशन, हेयर पैचिंग, डर्मा फेशियल, हाइड्रा फेशियल, कार्बन फेशियल ट्रीटमेंट, एचडी मेकअप सर्विस एचडी और बच्चों के लिए विशेष सैलून सेवाएं उपलब्ध रहेगी।
कमलेश सेन ने बताया कि इस लक्जरी सैलून में एक साथ 50 ग्राहकों को सर्विस दी जायेगी। यहां का स्टाफ पूरी तरह से प्रशिक्षित है और जो कुछ नया इस फील्ड में है उसे अपनाने और नित नया करने की सोचते है। यहां पर ग्लेम स्कूल के नाम से सैलून एकेडमी में नॉलेज और आर्ट को सीखने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Related posts:

46 वें ऑल इंडिया मोहन कुमारमंगलम फुटबॉल टूर्नामेंट का जावर में आगाज़

पहल जैन ने खेलो इंडिया लीग में जीता रजत पदक

Hindustan Zinc United Over 7,000 Rural Womenat the Sakhi Utsav

राजगद्दी उत्सव के बाद पहली बार डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ सपरिवार द्वारकाधीश मंदिर कांकरोली पहुंचे

राजस्थान विद्यापीठ के कंप्यूटर विभाग के विधार्थियों हेतु विलेज कैंप का आयोजन

एआई कार्यप्रणाली को सशक्त बना सकता है, लेकिन मानवीय भावनाओं, करुणा, आत्मीयता का स्थान कभी नहीं ले सक...

नारायण सेवा संस्थान का 44वाँ दिव्यांग एवं निर्धन सामूहिक विवाह 30 और 31 अगस्त को

भारतीय खान ब्यूरो के निर्देशन में हिन्दुस्तान जिंक की कायड़ माइन द्वारा आयोजित 35वें एमईएमसी सप्ताह ...

लकड़ी से बनी अनुष्ठानिक विरासत की प्रदर्शनी का डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने किया उद्घाटन

उदयपुर पुलिस की बडी कार्यवाही

बिना ज्ञान के जीवन अन्धकारमयी होता है : आचार्य महाश्रमण

निशुल्क स्त्री रोग चिकित्सा परामर्श एवं पीसीओएस पर व्याख्यान