सरोदा के उपतहसील कार्यालय का उद्घाटन

उदयपुर। डूंगरपुर जिले की नवनिर्मित उपतहसील सरोदा के उपतहसील कार्यालय का उद्घाटन जल संसाधन मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीय (Mahendrajit Singh Malviya) एवं ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) सदस्य दिनेश खोड़निया (Dinesh Khodnia) ने किया।

Creative from India to the World


राजस्थान सरकार में जल संसाधन मंत्री महेंद्रजीतसिंह मालवीय ने सरकार की लाभकारी नीतियों और योजनाओं को गिनाया तथा क्षेत्र के नहरों और तालाबों में आवश्यकतानुसार पानी की उपलब्धता बनाए रखने का वादा किया। एआईसीसी सदस्य दिनेश खोड़निया ने स्वतंत्रता संग्राम में सरोदा सहित पूरे कांठल प्रदेश के योगदान को याद किया। क्षेत्र में सरकार द्वार किया जा रहे विकास कार्यों के लिए क्षेत्र वासियों को बधाई दी।
इस मौके पर वल्लभराम पाटीदार, भरत भट्ट, नरेंद्र खोड़निया, धीरज मेहता, किशोर भट्ट सहित कार्यकर्ता समूह एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।