इंटर स्कूल मिनी मैराथन प्रतियोगिता 9 नवंबर को

सी.बी.एस.ई.अन्तर-विद्यालयी मिनी मैराथन प्रतियोगिता, अर्जुन अवार्ड से सम्मानित दुतीचन्द आएगी
उदयपुर।
सन्त पॉल स्कूल की और से उदयपुर में सी.बी.एस.ई. इंटर स्कूल मिनी मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन 9 नवंबर को किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां जोर—शोर से चल रही है।
स्कूल के प्रिंसीपल फादर ए. जॉन बोस्को ने आज संवाददाता सम्मेलन में बताया कि रविवार प्रातः 6:30 बजे से होने वाले इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों में खेल भावना, स्वास्थ्य जागरुकता एवं टीम वर्क का विकास करना है।
मैराथन में उदयपुर के सीबीएसई से सम्बद्ध विद्यालयों के कक्षा 9 से 12वीं तक के लगभग 1000 छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि मैराथन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को निःशुल्क टी-शर्ट वितरित किया जाएगा।

oplus_2


मैराथन महाकाल मंदिर से शुरू होगी :
उन्होंने बताया कि मैराथन का आरंभ महाकालेश्वर मन्दिर परिसर से होगी। मैराथन फतहसागर झील किनारे वाले मार्ग से होकर फिश एक्वेरियम (फतहसागर पाल) पर सम्पन्न होगी। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाले छात्र एवं छात्रा प्रतिभागी को नगद पुरस्कार दिया जाएगा।
अर्जुन अवार्ड से सम्मानित दुतीचन्द आएगी :
स्कूल के मैनेजर फादर स्टीफन रावत ने बताया कि इस अवसर पर प्रत्येक विद्यालय के उत्कृष्ट खिलाड़ी को मुख्य अतिथि भारत की विख्यात धाविका एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता एवं भारत सरकार द्वारा अर्जुन अवार्ड से सम्मानित सुश्री दुतीचन्द होगी। सुश्री दुतीचन्द युवा खिलाड़ियों को फिटनेस एवं स्पोर्ट्समैनशिप के प्रति प्रेरित करेंगी। अध्यक्षता निवृत्ति कुमारी मेवाड़ करेंगी। विशिष्ट अतिथि सी.बी.एस.ई. अजमेर रीजन के उप सचिव एवं प्रमुख उत्कृष्टता केन्द्र संजीव श्रीवास्तव होंगे।
समितियों का किया गठन :
कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु विद्यालय स्तर पर विभिन्न प्रकार की समितियाँ गठित की गई हैं। जो विभिन्न स्तरों पर अपना कार्य देखेंगी। संत पॉल स्कूल, उदयपुर सदैव ही छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है और यह आयोजन उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों से इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर इसे सफल बनाने का आग्रह किया है।

Related posts:

HINDUSTAN ZINC’S SMELTER AT DEBARI INAUGURATES WATER ATM AT SINGHWATON KA WADA

रामराज्य की परिकल्पना में मानव जाति के साथ समस्त जीवों और प्रकृति का कल्याण निहित : मुख्यमंत्री

गीतांजली के कैंसर सेंटर द्वारा एनुअल कांफ्रेंस ऑफ़ रेडिएशन ऑन्कोलॉजी राजस्थान स्टेट चैप्टर की दो दिव...

डिजिटल भुगतान में नए उपयोगकर्ताओं को जोड़ने के लिए भीम ने ‘गर्व से स्वदेशी’ अभियान शुरू किया

Hindustan Zinc kicks off massive Tree plantation drive “Van-Mahotsav”

दिव्यांगजनों के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे- प्रतिमा भौमिक

प्रकटेश्वर महादेव प्राण प्रतिष्ठा समारोह 8 मई को

ओसवाल भवन में दीवाली पूजन

कोरोना की रफ्तार हुई धीमी, बुधवार को 67 पॉजिटिव रोगी मिले

सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु हिन्दुस्तान जिंक सम्मानित

महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

जावरमाता एग्रो फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा वार्षिक आम सभा आयोजित