मुख स्वच्छता दिवस पर इंटर स्कूल पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

उदयपुर। पेसिफिक दंत महाविद्यालय एवं चिकित्सालय के जन स्वास्थ्य  दंत चिकित्सा विभाग द्वारा गुरूवार को मुख स्वच्छता दिवस के उपलक्ष्य में देबारी, एवं आसपास के स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए “मुख स्वच्छता” थीम पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 62 छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। पायनियर पब्लिक स्कूल के अनाया साहू एवं रिद्वि आमेटा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर पायनियर एवं माउंट व्यू स्कूल के प्रतिभा कंवर एवं  नलिनी सिंह रहे। तृतीय स्थान पर ज्ञान चेतना एवं विवेकानंद ग्लोरियस स्कूल के मधु गायरी एवं लीना कंवर रहै।
इसके अतिरिक्त डेन्टल कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए ओरल हाइजीन स्किट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें डेन्टल छात्र छात्राओं ने विभिन्न प्रस्तुतिया दी। डेन्टल चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को मुख स्वच्छता की देखरेख के बारे में पेम्पलेट, विडियों से जागरूक किया एवं सही विधि से ब्रश करना सिखाया गया। इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉ. भगवानदास राय, डॉ. मोहितपाल सिंह, डॉ. कैलाश असावा, डॉ. मृदुला टॉक एवं अन्य दंत चिकित्सक सहित सभी विद्यार्थी मौजूद रहे।

Related posts:

शिल्पग्राम उत्सव का आयोजन 21 दिसंबर से

Hindustan Zinc accelerates research in emerging Zinc Battery technology

Hindustan Zinc empowersover 10 Lakh young minds through quality education in the last 5 years

राजस्थान में पहली बार दिखी स्पिरोबोलस जयसुखियेंसिस

श्रीजी प्रभु की सेवा में विशाल बावा पधारे नाथद्वारा

उदयपुर शहर को हराभरा बनाने में हिन्दुस्तान जिंक का योगदान

सेंट पॉल स्कूल में करियर काउंसलिंग सेमिनार

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह

माता-पिता अपने बच्चों की शारीरिक बनावट के बजाय उनके आंतरिक गुण एवं दक्षता को महत्व दें : राजेंद्र गा...

पेसिफिक डेन्टल कॉलेज के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

आदिकाल से ही मेवाड़ कलाओं का संरक्षक, पूर्वजों ने यहां की कलाओं-कलाकारों को आश्रय-प्रोत्साहन देने मे...

दिनेश चन्द्र कुम्हार को मिला 'तुलसी पुरस्कार'