डिजिटल शिक्षा आज के युग में महिलाओं की सबसे मत्वपूर्ण आवश्यकता: चेतना भाटी

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: साई तिरुपति विश्वविद्यालय द्वारा विशेष आयोजन
उदयपुर (डॉ. तुक्तक भानावत) : शहर के उमरड़ा स्थित साई तिरुपति विश्वविद्यालय में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया और संस्थान में कार्यरत महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया | महिलाओ ने डिजिटल गेम्स के माध्यम से अपने कौशल का परिचय दिया और मेहंदी, रंगोली एवं फ़ायरलेस कुकिंग प्रतियोगिताओ में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले कर विभिन्न पुरस्कार जीते और संस्थान में कार्यरत महिला चिकित्सकों ने भी अपने हुनर का परिचय देते हुए सभी को मंत्रमुग्ध किया |
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उप अधीक्षक उदयपुर पुलिस चेतना भाटी रही जिन्होंने महिलाओं को डिजिटल फ्रॉड और उससे रोकथाम सम्बंधित जानकारी पर  व्याख्यान देते हुए बताया कि सभी महिलाओं को सोशल मीडिया, डिजिटल बैंक ट्रांसक्शन्स, फ्रॉड कॉल्स, ट्रेसिंग,  मोबाइल व डिजिटल शिक्षा सम्बन्धी प्रशिक्षण अनिवार्य किया जाना चाहिए |


इस अवसर पर सीइओ शीतल अग्रवाल ने मुख्य अतिथि उप अधीक्षक उदयपुर पुलिस चेतना भाटी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आज के युग में हर तबके की महिलाओं के लिए उचित शिक्षा एवं अनुभव की महत्वता बताई और साई तिरुपति विश्विद्यालय द्वारा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के बारे में जानकारी दी |
समारोह में संघ चेयरपर्सन आशीष अग्रवाल, कुलपति डॉ. प्रशांत नाहर, रजिस्ट्रार डॉ देवेंद्र जैन, पिम्स उमरड़ा के प्रिंसिपल डॉ. सुरेश गोयल ने संस्थान के सफलतापूर्वक व सुचारु रूप से संचालन में विश्वविद्यालय में कार्यरत समस्त महिला पदाधिकारियों तथा कर्मचारियों के योगदान हेतु आभार प्रकट करते हुए महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास तथा समान अधिकार जैसे विषयों पर प्रकाश डाला | इस भव्य कार्यक्रम में महिला पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा और उन्होंने आयोजन समिति को धन्यवाद् ज्ञापित किया |

Related posts:

देबारी मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित

इनरव्हील डिस्ट्रीक्ट चेयरमेन राखी देसाई द्वारा कई सेवा कार्यों का शुभारम्भ

Breathe life into your furniture with hassle-free magic of Fevicol Relam

महिला दिवस पर 50 से अधिक प्रतिभाशाली महिलाएं सम्मानित

अकादमी अध्यक्ष छंगाणी को साहित्य मनीषी रत्न की उपाधि

वेदांता की 3डी रणनीति से कंपनी को दोगुना करने का लक्ष्य

स्कूल शिक्षा परिवार एवं पेसिफिक हॉस्पीटल उमरड़ा द्वारा तृतीय नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

केविनकेयर के “इनोवेटिव हेयर कलर ब्रैंड” इंडिका ने अक्षय कुमार और इलियाना डिक्रूज को अपना ब्रैंड एंबे...

राज्य स्तरीय पालनहार लाभार्थी संवाद कार्यक्रम

दुर्लभ सुरबहार वाद्य यंत्र के कलाकार डॉ. अश्विन एम.दलवी पहुंचे उदयपुर

मनोज जोशी लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष निर्वाचित

पिम्स मेवाड़ कप क्रिकेट : टाइटन व स्पार्टन ने दर्ज की जीत