शेयर बाज़ार में कई शेयरों से निवेशकों को हुआ भारी नुकसान

सदभाव इंजीनियरिंग एवं एसआरईआई इंफ्रा के शेयर में निवेशकों का पैसा डूबा
उदयपुर।
बीएसई सेंसेक्स पिछले पांच वर्षों में 17 प्रतिशत की सीएजीआर से बढ़ा है, 110 प्रतिशत से अधिक रिटर्न भी निवेशकों को है लेकिन उसी समय के दौरान, कुछ निवेशक स्टॉक चुनने में विफल रहे और जिससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा। अगर देखा जाए तो रिलायंस कैपिटल के शेयर, 2017 में 850 रूपये से अधिक की कीमत पर कारोबार कर रहे थे जो अब वर्तमान में केवल 13 रूपये पर कारोबार कर रहे हैं। ऐसे ही एसआरईआई इंफ्रा, और सदभाव इंजीनियरिंग शेयरों ने भी निवेशकों को निराश ही किया है। एसआरईआई इंफ्रा आज 10 रुपये से नीचे ट्रेड कर रहे है।
सदभाव इंजीनियरिंग एक कंस्ट्रक्शन और इंजीनियरिंग कंपनी है जो नहरों, सिंचाई परियोजनाओं, सडक़ों, पुलों, खनन परियोजनाओं, बांधों आदि के क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करती है। जनवरी 2018 में, कंपनी का शेयर 400 रुपए से ऊपर कारोबार कर रहा था। वर्तमान समय में कंपनी के स्टॉक 50 रुपए से कम पर ट्रेड कर रहे हैं। यानि कंपनी की संपत्ति को 85 प्रतिशत से अधिक का घाटा हुआ है। स्टॉक का डाउनट्रेंड इसी का परिणाम है। ईपीसी कंपनी को इस साल जून की तिमाही में 1.5 बिलियन का घाटा हुआ। पिछली दस तिमाहियों में से यह नौंवा घाटा था।  
फि़लहाल कंपनी अपनी संपत्तियों के माध्यम से पूंजी जुटाकर अपना काम जारी रखने का प्रयास कर रही है और हर संभव तरीके से धन जुटाकर अपने व्यापार को पहले की तरह बेहतर बनाने की कोशिश कर रही है।  सदभाव इंजीनियरिंग ने अपनी कार्यशील पूंजी सीमा और ऋण दायित्वों को लगभग समाप्त कर दिया है। कंपनी ने मार्च 2021 की तिमाही में  IndInfravit Trust  में 7 प्रतिशत हिस्सेदारी को बेचकर लगभग 9.9 बिलियन रुपए जुटाए। इस पैसे का इस्तेमाल 6.9 बिलियन रुपए के एनसीडी के पुनर्भुगतान और एचएएम परियोजनाओं के लिए 2.7 बिलियन रुपए की इक्विटी प्रतिबद्धता के लिए किया गया था। 87.4 प्रतिशत प्रमोटर शेयरों को गिरवी रखा गया है, और कंपनी पर 4900 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज भी है।

Related posts:

इनरव्हील क्लब उदयपुर द्वारा भामाशाह पुण्यतिथि पर सेवा एवं जागरूकता कार्यक्रम

जिंक फुटबॉल अकादमी के चार खिलाडिय़ों का जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय शिविर के लिए चयन

Vedanta profitsurges 13% to ₹ 5,000 crores on the back of record production and low cost

London Bullion Market Association Renews Certification for Hindustan Zinc’s Silver Refinery

ExxonMobil’s next generation Mobil 1TMengine oil delivers championship winning performance

Mahindra First Choice Wheels achieves another milestone; digitally launches 34 used car stores in a ...

कोरोना पोजीटिव आने के बाद एहतियातन

SUNDELI, a young B2B brand has tied up with NAVITAS Solar as their sole distributor in Rajasthan

“आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस एंड एप्लीकेशन्स” (ICAIA-2026) पर दो दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय कांफ्रेंस संपन्न

नारायण सेवा संस्थान का 35वां सामूहिक विवाह समारोह

SUJÁN JAWAI, RAJASTHAN, INDIA RANKED 43 IN THE WORLD’S 50 BEST HOTELS 2024

मैरिको विशेषज्ञ डॉ. शिल्पा वोरा ने दी हेयर एण्ड केयर ट्रिपल ब्लेंड, नॉन-स्टिकी हेयर ऑयल चुनने की सला...