जैकबआबाद युवा संगठन बनाया, पहले अध्यक्ष अभिषेक कालरा बने

कार्यकारिणी में महासचिव अमन असनानी और दो उपाध्यक्ष चुने गए

उदयपुर । जैकबआबाद युवा संगठन का गठन किया गया। इसमें अभिषेक कालरा अध्यक्ष निर्वाचित किए गए।
शक्तिनगर स्थित श्री झूलेलाल भवन में जैकबआबाद सिंधी समाज की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में समाज के युवाओं को संगठित करने और सामाजिक कार्यों में उनकी भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से जैकबआबाद युवा संगठन का विधिवत गठन किया गया।


बैठक में श्री झूलेलाल सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष प्रतापराय चुग एवं पूज्य जैकबआबाद पंचायत के अध्यक्ष हरीश राजानी के सान्निध्य में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें युवा संगठन के प्रथम अध्यक्ष के रूप में अभिषेक कालरा चुने गए। इसमें महासचिव अमन असनानी, उपाध्यक्ष संजय खतुरिया एवं निखिल कटारिया को चुना गया।
इस अवसर पर समाज के कई वरिष्ठजन मुरली राजानी, मनोहर गुरानी, राजेश चुग, किशोर सिधवानी, अशोक लिंझारा, भारत खत्री, कैलाश डेंबला, विपिन कालरा, नरेश राजानी, दीपक लालवानी, कपिल नाचानी, विनोद वाधवानी आदि मौजूद रहे।अध्यक्ष प्रतापराय चुग और हरीश राजानी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि यह संगठन समाज की सेवा, संस्कृति के संरक्षण और युवाओं के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करेगा।

Related posts:

मतदाता जागरूकता रैली 19 को

सखी उत्सव में 1500 से अधिक महिलाओं की भागीदारी

जगुआर लैंड रोवर द्वारा वार्षिक हॉलीडे सर्विस कैम्प की घोषणा

श्री अयोध्याजी से पहुंचे पूजित अक्षत कलश का भव्य स्वागत

लाल मां मंदिर में चालिया महोत्सव सम्पन्न

आईआईएचएम इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटैलिटी स्किल्स (आईआईएचएस) के उदयपुर में सबसे बड़े प्रशिक्षण केंद्र का ...

Digital store launched of used cars in Bhilwara

In a global first, Vedic passages in pictorial form displayed at Arya Samaj’s Navlakha Mahal

हिंदुस्तान जिंक और ममता संस्था ने विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता सत्रों का किया आयोजन

Mankind Pharma signs up with Glenmark Pharmaceuticals for co-marketing of Remogliflozin Etabonate in...

ध्यान साधक के चातुर्मास प्रवेश पर उमड़ा आस्था का हुजूम

नवसंवत्सर की शोभायात्रा व धर्मसभा में शामिल हुए डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़