कलश यात्रा के साथ भव्य रामकथा का शुभारंभ

उदयपुर। नाइयों की तलाई स्थित जाग्रत हनुमानजी मंदिर प्रांगण में श्री 1008 जागृत हनुमान मित्र मंडल द्वारा शनिवार से नौ दिवसीय भव्य राम कथा का शुभारंभ हुआ। मंदिर के पुजारी छोगालाल ने बताया कि राम कथा प्रारंभ होने से पूर्व शाम 4 बजे कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा श्री सत्यनारायण भगवान मंदिर से प्रारंभ होकर छोटी ब्रह्मपुरी होते हुए नाइयों की तलाई स्थित जागृत हनुमानजी मंदिर पहुंची। इसमें आसपास के क्षेत्र की कई महिलाओं ने बढ़-चढक़र भाग लिया। पंडाल में पहुंचने के बाद दीपकजी द्वारा रामकथा प्रारंभ की गई। रामकथा के दौरान कई भक्तजनों ने कथा का आनंद लिया। इस अवसर पर हनुमानजी की प्रतिमा पर विशेष रजत एवं स्वर्ण आंगी धारण कराई गई। मंदिर प्रांगण पर आकर्षक विद्युत सजावट की गई है। रामकथा प्रतिदिन सायं 6 से 9 बजे तक होगी।

Related posts:

महाराणा प्रताप को नमन के बाद सीएम व केन्द्रीय मंत्री ने किया जल संचय अभियान का शुभारंभ

आईआरसीटीसी ने भारत का सबसे पुरस्कृत को-ब्रांडेड ट्रेवेल क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने के लिए एचडीएफसी बैं...

HDFC Bank to conduct national‘ Blood Donation Drive’ on December 9

भगवान बिरसा मुण्डा के योगदान को आमजन तक पहुंचाना हमारा दायित्व- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

आईआईएचएम इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटैलिटी स्किल्स (आईआईएचएस) के उदयपुर में सबसे बड़े प्रशिक्षण केंद्र का ...

P&G India installs rainwater harvesting infrastructure at P&G Shiksha supported schools

सुषमा कुमावत सहायक डिस्ट्रीक्ट प्रांतपाल नियुक्त

67वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन

जल बचत के साथ जल स्तर बढ़ाना जरूरी : जितेन्द्र मेहता

Zinc Football Youth Tournament kicks-off in grand style, DAV HZL Zawar Mines (Boys) and Lucky Footba...

एचडीएफसी बैंक का कर पश्चात लाभ 51 प्रतिशत बढ़ा

Road Safety Session for Deaf and Mute Students by Hindustan Zinc