जगुआर लैंड रोवर के वार्षिक मॉनसून सर्विस कैंप की घोषणा

उदयपुर। जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने अपने वार्षिक मॉनसून सर्विस कैंप की घोषणा की। कंपनी के ग्राहकों के लिए ख़ास सर्विस कैंप भारत में सभी अधिकृत खुदरा विक्रेता केन्द्रों में 14 से 18 जून तक चलेगा। इस कैंप में ग्राहक वाहन की अतिरिक्त जाँच और ब्रांडेड गुड्स, ऐक्सेसरीज और मूल्य-वद्र्धित सर्विसेज पर विशेष ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। सभी वाहनों को जगुआर और लैंड रोवर के अत्यंत प्रशिक्षित तकनीशियनों द्वारा देखा जाएगा और जरुरत होने पर आश्वासन के साथ जगुआर और लैंड रोवर के असली कल-पुर्जे लगाए जाएंगे। बरसात के मौसम में हर सफऱ को सुरक्षित बनाने के लिए कैंप में इलेक्ट्रॉनिक वाहनों की 32 बिन्दुओं पर अतिरिक्त जाँच की जाएगी। इनमें ब्रेक और वाइपर की जाँच, टायर और फ्लूइड लेवल की जाँच, बैटरी की व्यापक जाँच आदि शामिल हैं।
जगुआर लैंड रोवर इंडिया के प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर, रोहित सूरी ने कहा कि हम अपने ग्राहकों को उनके वाहनों के लिए श्रेणी में सर्वोत्तम देखभाल के साथ-साथ सुरक्षित और कार्यकुशल ड्राइविंग एक्सपीरियंस मुहैया करने वाली सर्विसिंग प्रदान करने के लिए वचनबद्ध रहे हैं। हमारा मॉनसून सर्विस कैंप जगुआर और लैंड रोवर वाहन के सभी मालिकों की मौसमी ज़रूरतों का ध्यान रखने के लिए डिजाइन किया गया है। इस कैंप के माध्यम से उन्हें बरसात में कार की हर समय चलने योग्य अवस्था, मन की शान्ति, और निर्बाध ड्राइविंग एक्सपीरियंस प्रदान करना चाहते हैं। जिन ग्राहकों ने अपना शॉफर रखा हुआ है, उनके लिए सर्विस कैंप में विशेष तौर पर तैयार शॉफर ट्रेनिंग प्रोग्राम की व्यवस्था रखी गई है जिसमें बरसात के मौसम में ड्राइविंग करने और वाहन के मेंटेनेंस के सभी पहलुओं को कवर किया जाएगा। सेवाओं के लिए अपॉइंटमेंट निकटतम अधिकृत रिटेलर के पास सुबह 9.30 से शाम 6 बजे तक तय कर सकते हैं।

Related posts:

आरसीएम की रूपांतरण यात्रा 17 को उदयपुर में

माउंटेन ड्यू ने ऋतिक रोशन के साथ नया कैंपेन लांच किया

BGMI Launches 'Beyond Battlegrounds'Initiative to Spotlight Real-Life Stories from the Heart of Indi...

हिमालया ने एंटी हेयर फॉल शैंपू के लिए ‘‘हेयर फॉल नहीं, अब सिर्फ जिंदगी मेरी मुट्ठी में’’ अभियान लॉन्...

ऊबर ने लाखों पीपीई किट्स वितरित किये

IHCL LEADS THE PATH OF ENERGY CONSERVATION IN THE INDIAN HOSPITALITY SECTOR FOR A MORE SUSTAINABLE F...

Zinc bags double at SHRM HR Excellence Awards

हिन्दुस्तान जिंक की एकीकृत वार्षिक रिपोर्ट वित्त वर्ष 25 को एलएसीपी स्पॉटलाइट अवार्ड्स में ‘प्लैटिनम...

पारस जे. के. हॉस्पिटल उदयपुर की अनोखी पहल

UNION MINISTER SMRITI ZUBIN IRANI ROLLS OUT VEDANTA NAND GHAR TELEMEDICINE PROGRAM

हिन्दुस्तान जिंक को मिला पीपल फर्स्ट एचआर एक्सीलेंस अवार्ड 2021

Kotak Flexicap Fund Marks 15 Years* of its Journey in Long‑Term Wealth Creation