जैन फाउंडेशन पर्यूषण पर्व पर आयोजित करेगा विशेष डिजिटल कार्यक्रम

उदयपुर। जैन धर्म के सार एवं मूल्यों के प्रसार हेतु समर्पित अलाभकारी संगठन जैन फाउंडेशन ने घोषणा की है कि सबसे महत्वपूर्ण जैन पर्व पर्यूषण को मनाने के लिए वह विशेष डिजिटल कार्यक्रम आयोजित करेगा। कार्यक्रम 15 से 22 अगस्त तक द जैन फाउंडेशन के एप पर देखा जा सकता है। पर्यूषण के वार्षिक पावन पर्व पर जैन धर्मावलंबी उपवास, प्रार्थना एवं ध्यान के माध्यम से अपनी आध्यात्मिक चेतना का स्तर बढ़ा लेते हैं। कार्यक्रम का आरंभ सुबह 7 बजे सीधे (लाइव) दर्शन से होगा, जिसके बाद सुबह 9 बजे और दोपहर 3.30 बजे सुश्रावक दीपक भाई बारदोली के प्रवचन होंगे। दर्शकों को आठों दिन रात 8.30 पर भक्ति और 9.45 पर आरती का आनंद भी प्राप्त होगा, जिनका सीधा प्रसारण अदाणी शांतिग्राम जैन मंदिर से किया जाएगा।
जैन फाउंडेशन आरके ग्रुप की परोपकारी शाखा आरके ट्रस्ट के संस्थापक रमेशकुमार शाह के दिमाग की उपज है और ऑरा के संस्थापक तथा एसपीआर कंस्ट्रक्शन्स, चेन्नई के एजीएम नील शाह ने इसकी स्थापना में सहयोग किया है। फाउंडेशन का लक्ष्य जैन धर्म के बुनियादी मूल्यों को आगे बढ़ाना तथा उन्हें वर्तमान पीढ़ी के लिए प्रासंगिक बनाना है। तीन महीने पहले अपनी स्थापना के बाद से ही जैन फाउंडेशन ने दर्शन, धर्म, परंपराओं, समर्पण, शिक्षा, कला एवं वास्तु समेत विभिन्न विषयों पर 60 से अधिक वेबिनार आयोजित किए हैं। रमेशकुमार शाह ने कहा कि विश्व भर के जैन धर्मावलंबियों को पर्यूषण पर्व में हिस्सा लेने का मौका देने के लिए विशेष डिजिटल कार्यक्रम के आयोजन हेतु हम बहुत उत्साहित हैं। जैन धर्म के सार्थक गुणों और सार को भावी पीढिय़ों तक पहुंचाना ही मेरा प्रयास है। हमने सोचा कि विशेषकर कोविड-19 के इस दौर में ऐसा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तैयार करना एकदम ठीक होगा, जो सीखने और आत्मविकास की भावना को बढ़ावा दे। द जैन फाउंडेशन एप को  www.jainfoundation.in     पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है।

Related posts:

कोरोना पॉजिटिव की ट्रेक्योस्टमी कर जान बचाई

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा राजसमंद में 70 नए नंदघरों का शुभारंभ, इस वर्ष अब तक 101 नदंघर प्रारंभ

रोटरी क्लब मीरा द्वारा बच्चों को राखियां बांधी, खिलौने, चॉकलेट, स्टेशनरी वितरित की गई

RAFFLES UDAIPUR UNVEILS RAFFLES LAKESHORE UDAIPUR

नांदेश्वर से गोगुन्दा सड़क का होगा कायाकल्प

पिम्स हॉस्पिटल, उमरड़ा में तम्बाकू मुक्ति केन्द्र की शुरूआत

कांग्रेसी पार्षद की अवैध चौथ वसूली से हर्षनगरवासी परेशान

हिंदुस्तान जिंक ने राजस्थान के जावर में 45वें मोहन कुमार मंगलम (एमकेएम) फुटबॉल टूर्नामेंट ट्रॉफी का ...

हिंदुस्तान जिंक द्वारा वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन का आयोजन 29 सितंबर को

इंदिरा इंटरप्राइजेज के बैनर तले बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म "तुमको मेरी कसम" 21 मार्च को होगी वर्ल्डवाइड...

फतेहनगर स्टेशन का हो रहा पुनर्विकास, 18.85 करोड़ आएगी लागत

आईडीएफसी एएमसी ने फंड प्रबंधन टीम को मजबूत किया