‘जीवन जीने का नया अंदाज’ कार्यक्रम 16 को

उदयपुर। नारायण रेकी सत्संग परिवार, उदयपुर की ओर से ‘जीवन जीने का नया अंदाज’ कार्यक्रम का आयोजन 16 जुलाई रविवार को टाउन हॉल में होगा। इस आयोजन की मुख्य वक्ता ग्रैंड मास्टर नारी रत्न श्रीमती राजेश्वरी मोदी, ‘राज दीदी’ होंगी।
उदयपुर सेंटर हेड गुणवंती गोयल व उनकी सहयोगी अंकिता अग्रवाल ने बताया कि टाउन हॉल के सुखाडिय़ा रंगमंच पर 16 जुलाई  को प्रात: 11 से दोपहर 1 बजे तक दीदी की दिव्य वाणी सुनने को मिलेंगी। बाद में भोजन प्रसादी और फिर 2 से 3 बजे के बीच वरदान रेकी का कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में प्रवेश पास द्वारा होगा। एंट्री प्रात: 9.15 बजे तक होगी।
गुणवंती गोयल ने बताया कि राज दीदी नारायण रेकी सत्संग की संस्थापिका हैं। देश में अनेक संगठनों द्वारा उन्हें नारी रत्न, राजस्थान शिरोमणि और समाजरत्न जैसे पुरस्कारों से नवाजा गया है। उनके अब तब देश-विदेश में 175 के करीब सत्र आयोजित हो चुके हैं। संस्थान के 46 सेंटर भारत में और सात विदेश में संचालित हैं।
गुणवंती गोयल के अनुसार संस्था ‘इन गिविंग वी बिलीव’ सिद्धांत पर कार्य करती है। राजदीदी 13 अप्रैल 2021 से निरंतर ऑनलाइन प्रात: 4.30 और मध्यान्ह 11.30 बजे दो सत्रों में प्रार्थना करवाती हैं। वर्तमान में अधिकांश व्यक्ति तनाव, बेचैनी, नकारात्मकता तथा डिप्रेशन का अनुभव करते हैं। ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि व्यक्ति के विचार, वाणी और व्यवहार में सकारात्मकता लाई जाए। ऐसे में यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने को सकारात्मक सोच किये मिलेगा तो पूरा समाज और राष्ट्र उन्नत होगा।  
वर्तमान में मुंबई के गोकुलधाम गोरेगांव ईस्ट, गोरेगांव वेस्ट में नारायण रेकी परिवार द्वारा सत्संग के सभी कार्यक्रम संचालित होते हैं। इसके साथ ही यूट्यूब पर भी सत्संग की गतिविधियां देखी जा सकती हैं। कई आध्यात्मिक टीवी चैनल नियमित रूप से कार्यक्रम प्रसारित करते हैं। बच्चों के भी अलग से सेशन होते हैं जिनको नारायण रेकी स्पार्कलिंग स्टार्स के नाम से बुलाते हैं।

Related posts:

सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु हिन्दुस्तान जिंक सम्मानित

हिन्दुस्तान जिंक के शिक्षा संबंल कार्यक्रम के तहत् विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास हेतु एमओयू

लेकसिटी मॉल में एसपीएसयू के एडमिशन सिटी ऑफिस और काउंसलिंग सेंटर का भव्य उद्घाटन

गीतांजली कॉलेज एवं स्कूल ऑफ नर्सिंग में ‘उदगम’ विदाई समारोह का भव्य आयोजन

HDFC Bank Conducted Over 4000 Cyber Fraud Awareness Workshops in the Country

प्रताप के शौर्य और पराक्रम से सीख ले युवा पीढ़ी : मुख्यमंत्री

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने प्रभु श्री राम दरबार और श्रीराधा-कृष्ण की विशेष पूजा अर्चना की

हर विधानसभा पेपरलेस विधानसभा बने : ओम बिरला

दृष्टिहीन क्रिकेट चैंपियनशिप -2019 सम्पन्न, राजस्थान को हरा केरल का चैंपियनशिप पर कब्जा

'राणा प्रताप को दुश्मन भी अपना आदर्श मानते थे'

“ZINC FOOTBALL HAS ALL THE INGREDIENTS FOR SUCCESS”, SAYS FORMER INDIA CAPTAIN VICTOR AMALRAJ

कलेक्टर और खान निदेशक ने किया कला प्रदर्शनी का  शुभारंभ