ज्वैलरी शॉप से दिन दहाड़े ज्वैलरी लूटी

बदमाशों ने दुकान मालिक को पीट-पीटकर मार डाला
एक बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे
उदयपुर (डॉ. तुक्तक भानावत)।
शहर के भूपालपुरा थाना क्षेत्र स्थित एक दुकान में घुसे तीन बदमाशों ने ज्वैलर को पिस्टल दिखाकर आभूषण लूट लिए। विरोध करने पर इतनी बुरी तरह पीटा की इलाज के दौरान ज्वेलर की मौत हो गई। बदमाशों ने भागते समय पुलिस और स्थानीय लोगों पर फायरिंग कर दी। इस दौरान लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर एक लुटेरे को पकड़ लिया, जबकि 2 बदमाश फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार भूपालपुरा थाना क्षेत्र के अशोक नगर में जैनम ज्वेलर्स पर शाम 4 बजे 3 बदमाश दुकान में घुसे और मालिक अनिल जैन पर पिस्टल तान दी। विरोध करने पर बदमाशों ने अनिल जैन के साथ मारपीट की जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। आरोपी वहां रखी ज्वेलरी बैग में भरकर फरार हो गए। इधर आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे और गंभीर घायल ज्वेलर को अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान अनिल की मृत्यु हो गई।
प्रत्यक्षदर्शी साजिद ने बताया कि मैं और मेरी मां बाहर खड़े होकर सेहरी के लिए बात कर रहे थे। इस दौरान अचानक भागते हुए दो लडक़े आए। एक लडक़ा मेरे  पास आकर रुका और धक्का दे दिया। इसके बाद गोली चला दी जिससे मैं बालबाल बचा और आरोपी मेरी स्कूटी लेकर फरार हो गया। दूसरे बदमाश को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी।
एडिशनल एसपी सिटी उमेश कुमार ओझा ने बताया कि आज दोपहर को भूपालपुरा थानान्तर्गत अशोक नगर मेन रोड स्थित ज्वेलरी की शॉप जैनम ज्वैलर्स पर तीन लूटेरों ने लूट की और ज्वेलरी शॉल के मालिक के साथ गंभीर मारपीट की। लूट के बाद भाग रहे आरोपियों ने आयड़ पुलिया के पास एक स्कूटी के मालिक पर फायर कर उससे स्कूटी छीन ली और भाग गए। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से लूट का बेग और एक पिस्टल बरामद की। पूछताछ के दौरान भी आरोपी ने पिस्टल छीनकर भागने का प्रयास किया जिसे पुलिसकर्मियों ने दबोच लिया। प्रारंभिक जानकारी में आरोपियों का हरियाणा के रोहतक जिले का होना पाया गया।

Related posts:

Mahaveer Swami's Pad

Hindustan Zinc’s Integrated Annual Report ranks among top 3 Indian Integrated Reports at LACP Spotli...

ओ म्हारी घूमर छे नखराळी ऐ मां… ने किया मंत्रमुग्ध

''राइट टू हेल्थ'' बिल का विरोध

Hindustan Zinc concludesthe 46th Mohan Kumar Mangalam (MKM) Football Tournament in Zawar, Rajasthan

हिन्दुस्तान जिंक ने आईआईटीएफ 2025 में विकसित भारत की नींव को मजबूत करने में जिंक की भूमिका को किया प...

एचडीएफसी बैंक ग्लोबल प्राइवेट बैंकिंग अवाड्र्स 2023 में दो पुरस्कारों से सम्मानित

खदानों में स्वास्थ्य, सुरक्षा और हितों पर 23वीं त्रिपक्षीय समिति की बैठक आयोजित

Vedanta Udaipur World Music Festival and Hindustan Zinc Limited together launch the Vedanta Talent H...

जिंक सिटी उदयपुर के आरएनटी हाॅस्पिटल का कायाकल्प करेगा हिन्दुस्तान जिंक

प्रधानाचार्य सत्रारंभ वाकपीठ का शुभारंभ

नेक्सस सेलिब्रेशन मॉल ने अपनी ब्‍लैक फ्राइडे सेल की घोषणा की