‘बदलते मौसम में त्वचा व बालों की देखभाल’ पर वर्चुअल वार्ता

उदयपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्या में जीतो लेडीज विंग उदयपुर द्वारा जूम मीटिंग में ‘बदलते मौसम में त्वचा व बालों की देखभाल’ पर वर्चुअल वार्ता रखी गई। उदयपुर चैप्टर अध्यक्षा श्रीमती रेखा जैन ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सुनीता बोहरा ने जीतो के मुख्य उद्देश्य सेवा, शिक्षा तथा आर्थिक सुदृढ़ीकरण के बारे में बताते हुए महिलाओं को स्वावलंबन के द्वारा आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम संयोजिका शिखा मोटावत ने मुख्य वक्ता श्रीमती भुवनेश्वरी जडेजा शक्तावत का परिचय दिया। भुवनेश्वरी ने बताया कि अभी ज्यादा गर्मी के कारण त्वचा व बालों की सार संभाल बहुत आवश्यक है। उन्होंने घरेलू सामग्री एलोवेरा, दही, मेथी दाना, छाछ, चावल का पानी, हल्दी, नीम आदि द्वारा बालों व त्वचा की सुरक्षा के कारगर उपाय बताएं उन्होंने प्रतिभागियों के प्रश्नों के उत्तर भी दिये।
राजस्थान जॉन कन्वीनर श्रीमती पुष्पा गोखरू ने कहा कि महिला ममता, हिम्मत और लाज की प्रतिमूर्ति होती है। परिवार की धूरी होने के कारण उन्हें अपना ख्याल भी रखना चाहिए। इस दौरान राष्ट्रीय पदाधिकारी श्रीमती मिनल खोना, सोनाली मारू, सेजल जोधावत, तृप्ति कर्णावत, वीना नाहर, सुनीता परमार आदि उपस्थित थे। जीतो चैप्टर उदयपुर के महासचिव कमल नाहटा मैं कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए इसे महिलाओं के लिए रुचिकर तथा उपयोगी वार्ता बताया। लेडीज विंग सचिव निधि जैन ने अतिथियों तथा सभी 55 प्रतिभागियों का आभार जताया। संचालन मुख्य सचिव शिखा मोटावत ने किया।

Related posts:

जिंक के शिक्षा संबल कार्यक्रम में “साइंस-ओ-मेनिया” के अंतर्गत 12वीं विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों मे...

सैन्य बलों के लिए एचडीएफसी बैंक ने अपनी तरह का पहला कार्ड, ‘शौर्य’ प्रस्तुत किया

अपने जीवन में हम सब हैं सुपरस्टार्स : डॉ. अग्रवाल

राजपूत समाज के विवाह योग्य युवक-युवती का परिचय सम्मेलन अक्टूबर में

इंस्टीट्यूशन ऑफ वेल्युर्स के चुनाव में माथुर अध्यक्ष व डूंगरवाल सचिव बने

अशोक गहलोत का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

उपमुख्यमंत्री ने कनेरा में किया महाराणा प्रताप की अश्वारूढ़ प्रतिमा का अनावरण

Hindustan Zinc Championing Grassroots Women Leadership Through Sakhi Project

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की भेंट

ओसवाल सभा की प्रथम पिकनिक एवं स्नेह मिलन ‘मल्हार 2024’ सम्पन्न

पीआईएमएस में शुरू हुई कोरोना जांच

“रीसेंट ट्रेंड्स इन आईओटी एवं आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस” पर व्याख्यान