जेके टायर की जेबीएम ऑटो लि. के साथ साझेदारी

उदयपुर। जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज लि. ने जेबीएम ऑटो लि. के साथ साझेदारी की घोषणा की। जेबीएम ऑटो लि. सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसों सहित भारत में सार्वजनिक गतिशीलता के उत्कृष्ट सुविधाजनक और संवहनीय समाधानों की अग्रणी निर्माता है। इस साझेदारी के माध्यम से जेके टायर सिटी बस एप्लिकेशन में जेबीएम ऑटो के सिटीलाइफ सीएनजी और इकोलाइफ इलेक्ट्रिक बसों के लिए अपने स्मार्ट टायर डिवाइस के साथ फिट किए गए श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ रेडियल टायर की आपूर्ति करेगा।
जेके टायर और जेबीएम ऑटो ने स्मा्र्ट मोबिलिटी समाधानों को विकसित करने के उद्देश्य से गठबंधन किया है जिसमें नवीनतम तकनीक शामिल है जो टिकाउपन और प्रदर्शन प्रदान करती है। इस सहयोग में दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद में स्थापित 11 कार्यशालाओं में 24 घंटे सातों दिन सहायता के लिए जेके टायर पेशेवरों की एक समर्पित टीम के साथ ‘टोटल टायर मैनेजमेंट’ का एंड-टू-एंड स्वामित्व शामिल है। जेके टायर अपनी तरह का पहला क्लााउड बेस्डड मॉनीटरिंग सिस्टमम ‘कनेक्टेड मोबिलिटी सॉल्यूशंस’ स्थापित बेजोड़ परफॉर्मेंस प्रदान करेगा। जेके टायर महत्वपूर्ण तकनीकों और उत्पादों की पेशकश के माध्यम से टायर उद्योग में नवाचार और उत्कृष्टता को आगे बढ़ाने में सबसे आगे रहा है जो ऑटोमोबाइल उद्योग में विविध व्यावसायिक वर्गों की जरूरतों को पूरा करते हैं।
जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज लि. के डायरेक्टर-सेल्स एवं मार्केटिंग, श्रीनिवासु अल्लाफन ने कहा कि वाणिज्यिक क्षेत्र में बाजार अग्रणी होने के नाते, जेके टायर विभिन्न्य वर्गों में भविष्य के मोबिलिटी ट्रेंड्स की जरूरतों को पूरा करने के लिए नवाचार की दिशा में अपनी अटूट प्रतिबद्धता के लिए खड़ा है। हम विभिन्न निर्माताओं के साथ उन्नत मोबिलिटी समाधानों को प्राप्त करने में उनकी मदद करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं और जेबीएम ऑटो लि. के साथ हमारी साझेदारी इसी के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को प्रतिबिंबित करती है। स्मार्ट टायर जेके टायर का एक स्वदेशी उत्पाद है जो स्मार्ट सेंसर्स के जरिए टायर के स्वास्थ्य के बारे में वास्तविक समय में जानकारी प्रदान करता है। ‘टायर टेंपरेचर एंड प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम’ पर आधारित स्मार्ट टायर्स एक इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम है जिसे विभिन्न प्रकार के वाहनों पर न्यूमैटिक टायरों के अंदर वास्तविक समय के तापमान और वायु दाब (एयर प्रेशर) पर निगरानी करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

Related posts:

SIDBI enhances outreach of Swavalamban Crisis Responsive Fund to support onboarding of more MSMEs on...

Amazon plans training workshop in Udaipur to help MSMEs export their products to 180 countries using...

Honda 2Wheelers India’s new dealership Daksh Honda welcomes customers in Udaipur

Shriram Super 111 Wheat Seed increases yield of wheat for farmers in Rajasthan

राजस्थान दिवस पर हिंदुस्तान जिंक द्वारा आयोजित सखी फेस्ट में स्वाद और समृद्ध सांस्कृतिक कार्यक्रम का...

उदयपुर में टोयोटा किर्लोसकर मोटर ऑल न्यू अर्बन क्रूजर टाइजर लॉन्च

हिंदुस्तान जिंक द्वारा ओरडी में आरओ प्लांट और डबोक में वाटर एटीएम का उद्घाटन

जिंक फुटबॉल अकादमी ने साल 2022 का किया शानदार आगाज

एचडीएफसी बैंक परिवर्तन ने कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से 3.25 लाख युवाओं को प्रशिक्षित किया

युनाइटेड होटेलियर्स ऑफ  उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोह

रैपिडो ऑटो ने दिल्ली एनसीआर में प्रवेश किया; भारत में 11 अतिरिक्त शहरों में विस्तार किया

NPCI initiates #IndiaPaySafe through on-going ‘UPI Chalega’ campaign to promote paying safe