जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज लि. ने अनुज कथूरिया को प्रेसिडेंट (इंडिया) नियुक्त किया

उदयपुर। जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अनुज कथूरिया को प्रेसिडेंट (इंडिया) के पद पर नियुक्त किया है। कथूरिया दिल्ली में जेके टायर के चेयरमैन एण्ड मैनेजिंग डायरेक्टर, डॉ. रघुपति सिंघानिया और मैनेजिंग डायरेक्टर, अंशुमन सिंघानिया को रिपोर्ट करेंगे। कथूरिया के पास 31 वर्षों का गहन अनुभव हैं एवं अशोक लीलैंड एवं टाटा मोटर्स जैसी अग्रणी एवं विख्यात ऑटो कम्पनीज में वरिष्ठ प्रबंधन के पद पर कार्य कर चुके हैं। एक इंजीनियर एवं मार्केटिंग एण्ड फाइनेंस में स्नातकोत्तर कथूरिया हावर्ड बिजनैस स्कूल के पूर्व छात्र है। इसके अलावा उन्होंने विदेशो में भी ऑटो सेक्टर में वरिष्ठ प्रबंध पदों पर भी कार्य किया है।
कथूरिया का स्वागत करते हुए, डॉ. रघुपति सिंघानिया ने कहा कि मुझे विश्वास है कि कथूरिया कुशल नेतृत्व प्रदान करेंगे और एक नए विकास पथ पर जेके टायर का नेतृत्व करेंगे। भारत में रेडियल प्रोद्योगिकी में अग्रणी जेके टायर एक अग्रणी टायर कम्पनी है, जिसके पास विख्यात ब्राण्ड्स जैसे जेके टायर, विक्रांत, टोर्नल इत्यादि है। इसकी छह महाद्वीपों में 105 से अधिक देशों में उपस्थिति है, जिसमें प्रति वर्ष 32 मिलियन से अधिक टायर की क्षमता के साथ 12 वैश्विक स्तर पर बेंचमार्क टिकाऊ विनिर्माण सुविधाएं (भारत में 9 और मैक्सिको में 3) हैं। नवाचार के प्रति जेके टायर की अटूट प्रतिबद्धता इसके अत्याधुनिक वैश्विक अनुसंधान और प्रौद्योगिकी केंद्र – मैसूर में ‘रघुपति सिंघानिया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के माध्यम से परिलक्षित होती है, जिसमें दुनिया की कुछ बेहतरीन प्रौद्योगिकियां हैं। जेके टायर ने टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) के साथ भारत की पहली ‘स्मार्ट टायर’ तकनीक लॉन्च की, जो दबाव और तापमान सहित टायर के महत्वपूर्ण आंकड़ों की निगरानी करती है।

Related posts:

जेके टायर की आय 31 प्रतिशत बढी, वित्तीय वर्ष 22 में 12000 करोड़ के पार

ANIL AGARWAL FOUNDATIONPLEDGES INR 5,000 CR FOR RURAL INDIA

ओयो ने जेईई, नीट और अन्य राज्य परीक्षाओं में हिस्सा होने वाले छात्रों के लिए छूट प्रदान की

ब्रेन ट्यूमर की सर्जरी कर लौटाई मसराराम की आवाज

“STAMINA DECIDES YOUR GAME, NOT YOUR GENDER”: Dhoni gives young girls a Boost to play Cricket

ZINC FOOTBALL ACADEMY WIN HEARTS WITH BRAVE PERFORMANCE IN PUNJAB

जिंक द्वारा विश्व कुष्ठ रोग उन्मूलन दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जेके टायर एण्ड इंडस्ट्रीज का नया टीवीसी अभियान लॉन्च

अमेजऩ द्वारा 2.5 मिलियन एमएसएमई डिजिटलीकरण, 3 बिलियन डॉलर एक्सपोर्ट और 1 मिलियन रोजगार सृजन

LG PLEDGES RS. 1 CRORE TO SUPPORT INDIAN ARMED FORCES

Hindustan Zinc Supplies Zinc for India’s Heaviest Transmission Steel Pole Structure

एमवे इंडिया ने नवप्रवर्तन में बड़ी छलांग लगाते हुए गमीज और जेली स्ट्रिप्स फॉर्मेट में सप्लीमेंट्स की...