कानोड़ मित्र मंडल के चुनाव में हिमांशुराय नागोरी अध्यक्ष एवं दिलीपकुमार भानावत महामंत्री निर्वाचित

उदयपुर। उदयपुर में निवासरत कानोड़वासियों के मैत्री संगठन कानोड़ मित्र मंडल का वार्षिक चुनाव तथा दीपावली मिलन समारोह शुभकेसर गार्डन में आयोजित किया गया। इसमें सर्वसम्मति से हिमांशुराय नागोरी अध्यक्ष एवं दिलीपकुमार भानावत महामंत्री पद पर पुन: निर्वाचित हुए। इसके अलावा संजय अलावत कोषाध्यक्ष, जीवनसिंह पोखरना एवं कोमल वया उपाध्यक्ष, गिरिराज सोनी सह सचिव, अनिल पुरोहित सांस्कृतिक मंत्री, श्रीमती सरोज सोनी एवं श्रीमती गरिमा बाबेल सांस्कृतिक मंत्री महिला प्रकोष्ठ को चयनित किया गया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को ऋषभ भाणावत एवं सुंदरलाल अलावत ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।


मीडिया प्रवक्ता डॉ. तुक्तक भानावत ने बताया कि कोरोनाकाल में दिवंगत हुए लोगों को श्रद्धांजलि देने के पश्चात सचिव ने प्रतिवेदन एवं कोषाध्यक्ष ने आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। इस दौरान खेलकूद की गतिविधियां आयोजित की गई। समारोह में भामाशाह सम्मान, वरिष्ठ जन सम्मान, विशिष्ट प्रतिभा सम्मान एवं संरक्षक सम्मान के साथ प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ एडवोकेट ऋषभ जैन ने की। मुख्य अतिथि भगवतीलाल भाणावत तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. कनकमल उदावत एवं मदनलाल कोठारी थे।


अंत में अध्यक्ष हिमांशुराय एवं महामंत्री दिलीप ने समारोह सहयोगियों में सक्रियता से भागीदारी निभाने वाले सर्वश्री निर्मल धींग, विनोद जारोली, ऋषभ भाणावत, लोकेश मल्हारा, युसूफ खान, महावीर भाणावत, लोकेश बाबेल, श्रीमती गरिमा बाबेल, श्रीमती सरोज सोनी, प्रदीप दक, श्रीमती सुनीता दक, गिरिराज सोनी, कोमल वया, गौतम मेहता, मनोज दक आदि का आत्मीय आभार व्यक्त किया।

Related posts:

उदयपुर में बुधवार को मिले 6 कोरोना संक्रमित

आदर्श कोऑपरेटिव की बैठक संपन्न

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर अजमेर मंडल के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शनी लगाई

उदयपुर में बुधवार को कोरोना का विस्फोट, 876 नये रोगी मिले

नारायण सेवा संस्थान देशभर में दिव्यांग सेवा को नई ऊंचाइयां देगा : कैलाश ‘मानव’

शिविर में 450 लोगों के लगी वैक्सीन

Experience the Magic! Vedanta Udaipur Music Festival Kicks Off in 2 Days

नारायण सेवा संस्थान का 43वां दिव्यांग सामूहिक विवाह की कमेटियाँ गठित

विश्व पर्यावरण दिवस पर महावीर युवा मंच द्वारा सघन वृक्षारोपण

भारत में वैश्विक पर्यटन अपेक्षाओं को पूरा करने की अपार संभावनाएं, जरूरत है तलाशने और तराशने की - कें...

8 वर्षीय आहना कर रही है कथाओं, भजन व शास्त्रीय नृत्य के माध्यम से बच्चों में सांस्कृतिक चेतना का प्र...

Hindustan Zinc Champions Safety and Innovation at 49th Mines Safety Week Celebration