खाताबुक का ‘‘पगारखाता ऐप’’ लॉन्च

उदयपुर। भारत के सबसे तेजी से बढ़ते फिनटेक स्टार्ट-अप, खाताबुक ने नया कर्मचारी मैनेजमेंट प्लेटफार्म, पगारखाता ऐप लॉन्च किया है। एप्लिकेशन मासिक/प्रति घंटा वेतन, उपस्थिति/अवकाश, सैलरी स्लिप, सैलरी कैलकुलेशन, भुगतान इत्यादि जैसे कार्यबल से संबंधित कार्यों को डिजिटल रूप से प्रबंधित करने में मदद करता है।
खाताबुक के सह-संस्थापक, और सीईओ, रवीश नरेश ने कहा कि पगारखाता ऐप 13 भाषाओं में उपलब्ध उपयोगकर्ता-अनुकूल इंटरफेस से लैस है, जो भाषाई पृष्ठभूमि के कारोबार मालिकों के लिए परेशानी मुक्त पहुँच को सक्षम बनाता है। यह एप्लिकेशन वर्तमान में एंड्रॉयड उपकरणों के लिए उपलब्ध है। सैलरी मैनेजमेंट और अटेंडेंस ट्रैकिंग की सुविधा के साथ पगारखाता, खाताबुक ऐप की सबसे जरूरी सुविधा फाइनेंशियल मैनेजमेंट कैपबिलटी का ही एक्सटेंशन है। खाताबुक ऐप के यूजर बेस ने अभी से ही पगारखाता ऐप को इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। पगारखाता ऐप के साथ बिजनेस, स्टाफ रिकॉर्ड को मैनेज और मेन्टेन करने, व्यक्तिगत स्टाफ के पेमेंट साइकिल में तेजी लाने, मतभेद को कम करने, वेतन के कैलकुलेशन में मानवीय गलतियों को खत्म करने, डिजिटली सैलरी का पेमेंट करने और स्टाफ मैनेजमेंट से संबंधित इसी तरह के और भी कई कामों को आसान बनाने में लगने वाले समय की बचत कर सकते हैं। इस ऐप का उद्देश्य, रोजाना के ऑपरेशन को व्यवस्थित करके और प्रॉडक्टिव ऑउटपुट पर एक पॉजिटिव असर डालकर, भारत में एमएसएमई इकोसिस्टम बनाना है।

Related posts:

Mahindra First Choice Wheels achieves another milestone; digitally launches 34 used car stores in a ...

इंडियाफस्र्ट ने महाजीवन प्लस प्लान लॉन्च किया

Marengo Asia Healthcare announces an investment of INR 450crs in CIMS Hospital, Ahmedabad

रुनाया के सह-संस्थापक, नैवेद्य अग्रवाल ने "यंग एंटरप्रेन्योर" का पुरस्कार जीता

टाइगर कैपिटल की 'किसान एक्सप्रेस' के जरिये राजस्थान में मात्र 5 घंटे में ट्रैक्टर लोन उपलब्ध

हिंदुस्तान जिंक 5वें टीआईओएल टैक्सेशन पुरस्कार 2024 में उत्कृष्ट कर पारदर्शिता के लिए सम्मानित

एमवे इंडिया ने प्रस्तुत किए त्वचा की देखभाल संबंधी अनुकूलित समाधान; आर्टिस्ट्री सिग्नेचर सिलेक्ट पर्...

Zinc Kaushal Kendra Helping India’s Youth toPrepare for a Brighter Tomorrow

एचडीएफसी बैंक के फेस्टिव ट्रीट्स के तीसरे एडीशन में 10,000 से ज्यादा ऑफर्स

भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय खनन को आधुनिक तकनीक प्रदान करने के उद्धेश्य से प्रदेश का पहला प्लांट भीलवाड...

अनाथालय, वृद्धाश्रम और आश्रयगृहों की मदद के लिए जेके तायलिया फाउंडेशन की शुरूआत

हिंदुस्तान जिंक प्रतिष्ठित एसएंडपी ग्लोबल प्लैट्स ग्लोबल मेटल अवार्ड से सम्मानित