लघु उद्योग भारती का स्थापना दिवस 25 अप्रैल को

उदयपुर (डॉ. तुक्तक भानावत )। ऐतिहासिक इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर (आईआईएफ) के आयोजन के बाद लघु उद्योग भारती संगठन की उदयपुर इकाई अब आगामी 25 अप्रैल को संगठन का स्थापना दिवस वृहद रूप में मनाएगी। यह निर्णय साप्ताहिक मिलन व उद्योग दर्शन कार्यक्रम में किया गया।
लघु उद्योग भारती की प्रदेश उपाध्यक्ष रीना राठौड़ एवं उदयपुर अध्यक्ष मनोज जोशी की अगुवाई में संदीप पानेरी व कपिल पानेरी की इकाई शुभम फर्नीचर में हुए साप्ताहिक मिलन व उद्योग दर्शन कार्यक्रम में 25 अप्रैल को स्थापना दिवस मनाए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही, कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर के शीर्ष प्रशासनिक अधिकारियों, लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय पदाधिकारीगण भी आमंत्रित किए जाने का निर्णय किया गया। इस कार्यक्रम में 11वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर (IIF) 2025 के सभी प्रदर्शकों को विशेष रूप से आमंत्रित करने और उन्हें भागीदारी प्रमाणपत्र, श्रेष्ठ प्रदर्शक सम्मान व पारितोषिक प्रदान करने का भी प्रस्ताव पारित किया गया।
इस संपूर्ण आयोजन की जिम्मेदारी कलड़वास इकाई को दी गई। कलड़वास इकाई अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह राठौड़, उपाध्यक्ष बाबू सिंह राजपुरोहित, हेमंत जैन, प्रभुलाल डांगी, वामिल जोशी आदि ने आयोजन की भव्यता का संकल्प लिया। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के प्रदेश मीडिया प्रमुख तरुण दवे ने भी विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर विचार रखे। उद्योग दर्शन सह संयोजक पवन कोठारी ने बताया कि बैठक में प्रदेश एवं स्थानीय इकाइयों के वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित महिला उद्यमी अनिता जोशी, ऋषिका पानेरी, मुकेश सिन्हा, हमराज सिंह, डॉ. चर्चिल, महेंद्र सिंह चौहान, बृजमोहन भाटी, कैलाश शर्मा, मुरली मनहोर बाकलीवाल, जीत चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Related posts:

पीआईएमएस हॉस्पिटल मेंं मरीजों को नि:शुल्क कम्बलें वितरित

महाशिवरात्रि पर सिटी पैलेस में रंगोली कला का जीवन्त प्रदर्शन

एलजी ने उदयपुर में सबसे बेस्ट शॉप शुरू की

उदयपुर में कोरोना ने बढ़ाई चिंता, मंगलवार को मिले 403 रोगी

पारस जेके अस्पताल में रेयर पोस्ट कोविड ब्रेन स्ट्रोक का सफल इलाज

3 अगस्त को फतहसागर देवाली स्थित फतहबालाजी से निकलेगी द्वितीय विशाल कावड़ यात्रा

Indira IVF’s first-born Navya, the flagbearer in the quest to eradicate infertility, celebrates her ...

Hindustan Zinc’s Kayad Mine bagged 5- Star Rating Awardat 6th NCMM Award

DURING LOCKDOWN, VODAFONE IDEA IS ENABLING CUSTOMERS IN RAJASTHAN TO AVAIL SERVICES AND DO RECHARGES...

एसेंट संस्थान के विद्यार्थी बने उदयपुर टॉपर

वेंकटेश्वर कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में फ्रेशर एवं फेयरवेल कार्यक्रम आयोजित

Hindustan Zinc flags off Electric Bulker Fleet, Reinforcing Green Logistics Vision