लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने भारतीय सेना को हाईटेक एंबुलेंस भेंट की

उदयपुर (Udaipur)। मेवाड़ (Mewar) के पूर्व राजपरिवार (Royal Family) के सदस्य और महाराणा प्रताप स्मारक समिति अध्यक्ष लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ (Lakshyaraj Singh Mewar) द्वारा कोरोना महामारी के इस दौर में भारतीय थल सेना (Indian Army) को करीब 22 लाख रुपए कीमत की एक हाईटेक एंबुलेंस भेंट की गई है। लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने शनिवार को ये एंबुलेंस एकलिंगगढ़ छावनी उदयपुर के ब्रिगेडियर शेखर को भेंट की है ताकि सेना इस एंबुलेंस (Ambulance) का उपयोग कोरोना पीडितों सहित अन्य बीमारियों से ग्रसित गंभीर मरीजों के उपचार में कर सके। लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ का कहना है कि कोरोना महामारी की इस दूसरी लहर में सेना ने देशभर में जनता के बचाव-उपचार के लिए जमीनी स्तर पर सराहनीय कार्य किया है।  गौरतलब है कि मेवाड़ राजपरिवार के सदस्य लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ कोरोना की पहली लहर से अब तक लगातार जनसेवा के कामों में जुटे हुए हैं। उदयपुर जिला प्रशासन को भी लाखों रुपए भेंट कर चुके हैं ताकि जिला प्रशासन जरूरतमंदों की मदद कर सके। मेवाड़ की टीम आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद करने के लिए गांव-गांव में मुस्तैद है।

Related posts:

गीतांजली यूनिवर्सिटी में ‘स्पोर्ट्स सिनैप्स 2026’ का भव्य शुभारंभ

प्रतिष्ठित 28वें भामाशाह पुरस्कारों में हिंदुस्तान जिंक को 6 पुरस्कार

HINDUSTAN ZINC AND AIFF LAUNCH INDIA’S PREMIER GIRLS FOOTBALL ACADEMY

पीआईएमएस के मनोचिकित्सा विभाग के रेजिडेंट्स ने रजसाइकॉन 2025 में बिखेरी चमक

एनर्जी कंजर्वेशन दिवस मनाया

प्रो. सारंगदेवोत फिर पांच साल के कुलपति चुने गए

Anil Agarwal Foundation's flagship Nand Ghar crosses 8,000 mark across 15 states

1950 से संवैधानिक हक से वंचित जनजातियों की आवाज 50 साल बाद फिर से संसद में उठाई सांसद डॉ रावत ने

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा आयोजित दूसरे वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन का इवेंट पोस्टर और रेस डे जर्सी लॉ...

Hindustan Zinc Massive Sweep at the 21st Chapter Convention on Quality Concept

हिन्दुस्तान जिंक ने नए बीआईएस सर्टिफिकेशन के साथ नवाचार को दिया बढ़ावा

Skoda Slavia arrives in the Indian market