मेवाड़ के पूर्व राज परिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ पंचतत्व में विलीन  

उदयपुर (डॉ. तुक्तक भानावत) : मेवाड़ के पूर्व राज परिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ (80) का सोमवार को अंतिम संस्कार किया गया। बेटे लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने उनके पार्थिव शरीर को कन्धा दिया और उनको मुखाग्नि दी। अरविंद सिंह मेवाड़ की अंतिम यात्रा सुबह करीब 11 बजे सिटी पैलेस स्थित उनके आवास शंभू  निवास  से शुरू हुई जो  बड़ी पोल, जगदीश चौक, घंटाघर, बड़ा बाजार, देहली गेट होते हुए महासतियाजी  पहुंची। इस दौरान नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ अपने चाचा अरविंद सिंह मेवाड़ के दाह संस्कार में शामिल होने  महासतिया पहुंचे। इनके साथ शिव (बाड़मेर) विधायक रविंद्र सिंह भाटी और वल्लभनगर के पूर्व विधायक रणधीर सिंह भींडर भी थे। इससे पूर्व सुबह 7 बजे अरविंद सिंह मेवाड़ का पार्थिव शरीर लोगों के दर्शनाथ शंभू  निवास  में रखा गया।  क्रिकेटर अजय जडेजा, कवि शैलेश लोढ़ा, ताज ग्रुप के सीईओ पुनीत चटवाल, जनार्दन राय  नागर विश्व विद्यालय के कुलपति प्रो. एस एस सारंगदेवोत,  उदयपुर एसपी योगेश गोयल सहित शहर के गणमान्य लोग  सिटी पैलेस में शोक जताने पहुंचे। इस दौरान लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ अपनी दोनों बहनों से गले लगकर  फफक पड़े।
गौरतलब है कि रविवार 16 मार्च को अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन हो गया था। वे लंबे समय से बीमार थे। वे सिटी पैलेस के शंभू निवास में रहते थे। यहीं पर वे  डॉक्टर की निगरानी में उपचाररत थे। अरविंद सिंह मेवाड़ के पिता भगवत सिंह मेवाड़ और माता सुशीला कुमारी मेवाड़ थे। उनके बड़े भाई महेन्द्र सिंह मेवाड़ का गत 10 नवंबर को निधन हो गया था।

Related posts:

श्रावक श्राविकाओं ने ली अणुव्रत की शपथ

JioMart announces the roll-out of its month-long festival fiesta for the upcoming festival season

पिम्स कैंपस में इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रवि विश्नोई का छात्रों से संवाद

कोरोना- जाँचें 1834, संक्रमित 3, मृत्यु 4

इंटरनेशनल ओलिंपियाड में उदयपुर के छात्रों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

ZINC FOOTBALL ACADEMY MAKES IT 4 OUT OF 4

Step into the World of Wonder: Nexus Celebration Udaipur Presents the 360 Immersive Dome Experience

कटारिया कद्दावर नेता

लेखांकन एवं व्यवसायिक सांख्यिकी विभाग के शोधछात्र पूर्वोत्तर विश्वविद्यालयों के साथ शोध विनिमय पर

भारतीय जैन संघटना का राष्ट्रीय अधिवेशन 17-18 दिसंबर को उदयपुर में

पेटीएम ने आईपीएल 2022 सीजन के दौरान रिचार्जेस के लिये डेली डीटीएच धमाल ऑफर लॉन्चि किया

सात दिवसीय शिवमहापुराण कथा 31 से