एल.बी. शास्त्री अरावली टाइटंस की 3 विकेट से रोमांचक जीत

रॉकवुड्स ब्लेज़िंग स्ट्राइकर्स क्रिकेट कप 2026
उदयपुर :
रॉकवुड्स ब्लेज़िंग स्ट्राइकर्स क्रिकेट कप 2026 के तहत खेले गए एक रोमांचक मुकाबले में एल.बी. शास्त्री अरावली टाइटंस ने वंडर क्रिकेट क्लब नोएडा डनकर योद्धाज को 3 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मैच वंडर सीमेंट क्रिकेट अकादमी, शिकरबाड़ी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया, जहाँ दर्शकों को अंत तक कांटे की टक्कर देखने को मिली।
पहले बल्लेबाजी करते हुए वंडर क्रिकेट क्लब नोएडा डनकौर योद्धाज ने निर्धारित 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 176 रन बनाए। टीम की ओर से भरत शर्मा ने 28 गेंदों में 69 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। वहीं गगन वत्स ने 29 गेंदों में 52 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 6 छक्के शामिल थे। अरावली टाइटंस की ओर से गेंदबाजी में गव्निश खुराना ने 4 ओवर में 41 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट झटके और विपक्षी टीम को बड़े स्कोर से रोकने में अहम भूमिका निभाई। वहीं मोहम्मद अरबाज़ ने 3 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एल.बी. शास्त्री अरावली टाइटंस ने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाया और 17.2 ओवर में 7 विकेट खोकर 180 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की यह जीत शानदार सामूहिक प्रयास का परिणाम रही। मैच के बाद आयोजित पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन समारोह में “प्लेयर ऑफ द मैच” का पुरस्कार गव्निश खुराना को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया। यह सम्मान माय रत्ना के मनीष जैन द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में दिया गया। समारोह में लीग के मुख्य सलाहकार प्रिंस बूनलिया तथा पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी मुस्तान अमर भी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।


दूसरे मैच में स्पार्टन्स क्रिकेट अकादमी मारवाड़ स्पार्टन्स ने एम.एस. स्पोर्ट्स फेडरेशन इंद्रप्रस्थ स्ट्राइकर्स को 39 रनों से पराजित कर दमदार प्रदर्शन किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मारवाड़ स्पार्टन्स की टीम 17.4 ओवर में 140 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से अभिषेक पाठक ने 14 गेंदों में 35 रनों की तेजतर्रार पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल थे। वहीं नदीम खान ने 22 गेंदों में 31 रन बनाए, जिसमें 3 छक्के शामिल रहे। दोनों बल्लेबाजों की आक्रामक शुरुआत ने टीम को प्रतिस्पर्धी स्कोर तक पहुंचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एम.एस. स्पोर्ट्स फेडरेशन इंद्रप्रस्थ स्ट्राइकर्स की टीम 19.1 ओवर में 101 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मारवाड़ स्पार्टन्स के गेंदबाजों ने अनुशासित और प्रभावी प्रदर्शन किया।
शिवम शुक्ला ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 29 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट झटके और मैच का रुख अपनी टीम की ओर मोड़ दिया। ध्रुव एम ने 2.4 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जबकि यश दबास ने भी 3 विकेट लेकर विपक्षी टीम पर दबाव बनाए रखा। मारवाड़ स्पार्टन्स की यह जीत बेहतरीन टीम प्रयास और अनुशासित गेंदबाजी का परिणाम रही। मैच के बाद आयोजित पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन समारोह में शिवम शुक्ला को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए “प्लेयर ऑफ द मैच” चुना गया। उन्हें यह पुरस्कार मुख्य अतिथि श्रीमती अनीता बूनलिया द्वारा प्रदान किया गया। समारोह में उदयपुर जिला क्रिकेट संघ (यूडीसीए) के संयुक्त सचिव सुरेश सोनी एवं उपाध्यक्ष मोहम्मद शाहिद भी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
रॉकवुड्स ब्लेज़िंग स्ट्राइकर्स क्रिकेट कप 2026 में लगातार रोमांचक मुकाबले दर्शकों को आकर्षित कर रहे हैं और टूर्नामेंट अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है।
यह जानकारी सुनील लड्ढ़ा (चेयरमैन रॉकवुड्स रॉकवुड्स ब्लेज़िंग स्ट्राइकर्स क्रिकेट) और विवेक घई (ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी) द्वारा दी गई। मैच के दौरान ज़िला संघ सचिव मनोज चौधरी, कोषाध्यक्ष महेंद्र शर्मा, मुख्य सलाहकार मनीष अग्रवाल, निदेशक अब्राहम कुमार भी उपस्थित रहे।

Related posts:

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर अजमेर मंडल के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शनी लगाई

‘प्रबंध’ के 40वें अंक का विमोचन

पं. चतुरलाल की स्मृति में ‘स्मृतियां’ कल

ग्रामीण इलाके में विश्व स्तरीय सुविधाओं वाला वेलनेस सेंटर साबित होगा मील का पत्थर : कटारिया

आरजू की डॉक्टर बनने की ख्वाहिश

जैनधर्म का प्रमुख पर्युषण महापर्व आज से

JK Tyre records highest ever revenues and profits in FY24

हिन्दुस्तान जिंक की संस्कृति मिलजुल कर कार्य करने की है : अरूण मिश्रा

जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में डॉ. विमला भंडारी सम्मानित

गीतांजली में मनाया 75वां गणतंत्र दिवस

सबसे बड़े स्टार्टअप फेस्ट में मिलेगा टियर 2 एवं 3 शहरों के लिए एक विशाल इको सिस्टम से जुड़ने का मौका

कानोड़ मित्र मंडल, उदयपुर द्वारा कानोड़ में 710 स्वेटर वितरित