निर्वाचन आयोग के नवीनतम दिशा-निर्देशों से कराया अवगत

राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण
उदयपुर। आगामी लोकसभा आम चुनाव- 2024 के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गुरुवार को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण गुरुवार को जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द पोसवाल के निर्देशन में कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित हुआ।
प्रशिक्षण में राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर डॉ महामाया प्रसाद चौबीसा ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों से अवगत कराते हुए इसकी पालना में सहयोग का आह्वान किया। साथ ही निर्वाचन व्यय निगरानी व्यवस्था की संपूर्ण जानकारी देते हुए चुनाव के दौरान होने वाले व्यय का संपूर्ण ब्यौरा संधारित करते हुए निर्धारित समय पर प्रस्तुत करने की बात कही। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के नवीनतम दिशा-निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव के दौरान प्रत्याशी अपने संपूर्ण संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रचार पर अधिकतम 95 लाख रूपए व्यय कर सकता है। प्रत्याशी और राजनैतिक दलों की ओर से किए जाने वाले व्यय की पैनी निगरानी की जाएगी।
डॉ चौबीसा ने अवगत कराया कि भारत निर्वाचन आयोग ने होम वोटिंग व्यवस्था में भी बदलाव किया है। लोकसभा चुनाव में 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को होम वोटिंग सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जबकि विधानसभा चुनाव में आयु सीमा 80 वर्ष निर्धारित थी। उन्होंने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को होम वोटिंग व्यवस्था में किए गए बदलाव की जानकारी बूथ एजेंट के माध्यम से सभी मतदाताओं का पहुंचाने में सहयोग का भी आग्रह किया। प्रशिक्षण में भारतीय जनता पार्टी से मनीष शर्मा, मुरारीलाल बुम्बरिया, हीरालाल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से डॉ संजीव राजपुरोहित, महेंद्र डामोर, त्रिलोक पूर्बिया, बहुजन समाज पार्टी के प्रदीप कुमार नारवारिया आदि ने भाग लिया।

Related posts:

हिन्दुस्तान जिंक में कार्यरत 55 प्रतिशत एक्जीक्यूटिव इंजीनियर मिलकर कर रहे भविष्य का निर्माण

‘मिशन कोटड़ा’ पर कलेक्टर मीणा को मिलेगा प्रधानमंत्री अवार्ड

महिला दिवस पर 50 से अधिक प्रतिभाशाली महिलाएं सम्मानित

मेवाड़ चित्रकला प्रदर्शनी का शुभारंभ

हिन्दुस्तान जिंक ने लैंग्वेज गाइड बुक लांच कर कार्यस्थल समावेशन में नए मानक स्थापित किए

Thakur Global Business School invites applications for its PGDM programme

श्रीजी प्रभु की हवेली का एक लाख एक मठड़ी का प्रसाद अयोध्या में राम भक्तों को किया जाएगा वितरित

ITC HOTELS LAUNCH MEMENTOS UDAIPUR, ITS FIRST MEMENTOS PROPERTY IN INDIA

महेशचंद्र शर्मा सम्मानित

D.P. Abhushan Ltd. presents an exclusive Chain & Bangle Festival in Udaipur

एचडीएफसी बैंक को पीएम केयर्स फंड के लिए डोनेशन एकत्रित करने का मैंडेट मिला

दो दिवसीय राष्ट्रीय कृष्णमयी संगोष्ठी का हुआ छंदमयी समापन