विश्व जल दिवस मनाया

उदयपुर। जल की एक-एक बूंद को बचाते हुए उसका समुचित उपयोग दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ-साथ कृषि में किया जाए तो भविष्य की समस्याओं से निजात पाई जा सकती है। इसी उद्देश्य को लेकर महान सेवा संस्थान द्वारा गिर्वा तहसील स्थित अलसीगढ़ जलग्रहण क्षेत्र के बछार ग्राम में विश्व जल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा अमलोई माता एनीकट पर जल पूजन किया गया। इसके साथ ही सोलर जलोत्थान सिंचाई का उद्घाटन धर्मपाल सत्यपाल लि. के मनीष शर्मा एवं नरेश कलाल ने किया। इस दौरान नाबार्ड के डीडीएम शशिकमल शर्मा, एलडीएम संजय मेहता ने लिफ्ट का बटन दबाकर सिंचाई के लिए जलप्रवाहित किया।
महान सेवा संस्थान के अध्यक्ष राजेंद्र गामट ने बताया कि इस परियोजना के तहत जलग्रहण में 4 सोलर जलोत्थान सिंचाई योजना, 14 जलसंरक्षण संरचनाओं का निर्माण किया गया। उसी के साथ समुदाय की सूझबूझ एवं भागीदारी से जलसंरक्षण की नवीनतम तकनीक को प्रदर्शित करते हुए कृषि विविधता एवं उत्पादन में वृद्धि के तहत बूंद-बूंद सिंचाई से सब्जी उत्पादन, रेंनगन सिंचाई माध्यम से पानी की 60 प्रतिशत बचत की जा सकती है। चार सोलर जलोत्थान सिंचाई के माध्यम से 18 जल उपयोगिता समुदायों का निर्माण करते हुए, 52 हैक्टेयर क्षेत्र को सिंचित कर 154 परिवारों को लाभान्वित किया जा रहा है। ग्राम पंचायत के सरपंच द्वारा जल उपयोगिता समूह को जल बचाने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में महान सेवा संस्थान के ललितप्रकाश जोशी ने बछार गांव में जलयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें पई, डोडावली, बछार, अलसीगढ़, पीपलवास के जनप्रतिनिधि सहित कई महिला-पुरुषों ने भाग लिया। इस अवसर पर अलर्ट संस्थान के अध्यक्ष जितेंद्र मेहता भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन गजेंद्र कलाल ने किया जबकि धन्यवाद अमन जैन ने दिया।

Related posts:

नारायण सेवा संस्थान के ‘वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी’ हॉस्पिटल का वास्तु पूजन, उद्घाटन की तैयारियाँ तेज

उदयपुर में शनिवार को मिले 9 कोरोना संक्रमित

दूरबीन विधि से फेंफड़ों में छेद का सफल उपचार

जिंक फुटबॉल अकादमी ने साल 2022 का किया शानदार आगाज

थाईलैंड की युवती को गोली मारी

जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में डॉ. विमला भंडारी सम्मानित

संबलपुरा और बेदला खुर्द में विराट हिंदू सम्मेलन

श्रीमाली समाज मेवाड़ द्वारा हरतालिका तीज का भव्य आयोजन 26-27 अगस्त को

70 प्रतिशत से अधिक मिर्गी के मामलों में दवाओं से ही सफल उपचार : डॉ. मनीष कुलश्रेष्ठ

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा किसानों को आधुनिक कृषि एवं तकनीक की पहल अनुकरणीय : जिला कलक्टर

Hindustan Zinc Kicks Off 45th Mohan Kumar Mangalam (MKM) Football Tournament in Zawar, Rajasthan

महाराणा जगत सिंह काल से संजोई आस्था: हाथी पर विराजमान अनूठी प्रतिमा और जगदीश मंदिर के बचे पत्थरों से...