उदयपुर में चिकित्सकीय हेल्पलाइन परामर्श सेवाएं शुरू

आयुर्वेद, होम्योपैथिक व यूनानी चिकित्साधिकारी देंगे मोबाइल पर परामर्श
उदयपुर।
आयुर्वेद विभाग के निर्देशानुसार उदयपुर जिला मुख्यालय पर कोविड से बचाव संबंधी चिकित्सकीय हेल्पलाइन परामर्श सेवाएं देने हेतु आयुर्वेद, होम्योपैथी व यूनानी चिकित्साधिकारियों की ड्यूटी लगाई है।
आयुर्वेद विभाग के सहायक निदेशक डॉ. राजीव भट्ट ने बताया कि विभागीय आदेशानुसार वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. शोभालाल औदीच्य (9414620938), वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेशकुमार कटारा (9413811972), वरिष्ठ होम्योपौथिक चिकित्साधिकारी डॉ. हारून रसीद (9414160187), वरिष्ठ होम्योपौथिक चिकित्साधिकारी डॉ. दिव्य वर्मा (9414166690) एवं वरिष्ठ यूनानी चिकित्साधिकारी डॉ. मो. शकील (9887125125) मोबाइल पर कोरोना से बचाव एवं आवश्यक उपाय संबंधी परामर्श देंगे। इसके तहत डॉ. औदीच्य व डॉ. रसीद का ड्यूटी समय सुबह 8 से दोपहर 2 बजे, डॉ. कटारा व डॉ. वर्मा का ड्यूटी समय दोपहर 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक रहेगा तथा डॉ. शकील का ड्यूटी समय सुबह 8 से रात्रि 8 बजे तक रहेगा।

Related posts:

Redcliffe Labs launches Satellite lab in Udaipur

इंटर कॉलेज रेडियोलॉजी क्विज आयोजित

नवाचारों को बढ़ावा देने, पेटेन्ट्स, तकनीक व्यावसायीकरण में एमपीयूएटी प्रदेश में सिरमौर : डॉ. कर्नाटक

बाल श्रम एवं बाल भिक्षावृत्ति" उदयपुर स्माइल अभियान ने पकड़ा जोर

महाकुंभ में मकर संक्रान्ति पर नारायण सेवा संस्थान ने अमृत स्नान कर कम्बल,भंडारा और दिव्यांग कल्याण द...

आचार्य महाप्रज्ञ का 103वां जन्म दिवस मनाया

Hindustan Zinc Building Self-Sufficient Rural Economies through Dairy Farming

श्रीएकलिंगजी में महाशिवरात्रि पर्व धूम धाम से मनाया जाएगा

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा लैंगिक समानता की पहल ‘उठो री’ कार्यक्रम

Hindustan Zinc deploysIIoT-Powered Fleet Intelligence to increase mining efficiency

जिंक ने हेपेटाइटिस दिवस पर ग्रामीणों को जागरूक किया

“अनलीशिंग द पॉवर ऑफ़ एआई एजेंट्स” विषय पर कार्यशाला का आयोजन