पिम्स मेडिकल कॉलेज में मेगा इवेंट जेनेसिस का आगाज़

उदयपुर : साईं तिरुपति विश्वविद्यालय के पिम्स मेडिकल कॉलेज में मंगलवार शाम को मेगा इवेंट जेनेसिस का आगाज़ हुआ। जून में होने वाले इस इवेंट की शुरुआत एक भव्य कार्यक्रम से हुई जिसमें घोषणा की गई कि जेनेसिस कार्यक्रम में मशहूर गायक अमित त्रिवेदी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही डीजे शैडो, डीजे कियारा, डीजे सज़ल, कॉमेडियन इंदर साहनी, अभिषेक वालिया आदि भी अपने-अपने कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे।


प्रबंध निर्देशक नमन अग्रवाल ने बताया कि 20 व 21 जून को होने वाले जेनेसिस को लेकर एक बड़ी तैयारी की जा रही है, और इसके साथ ही उन्होंने अनूठे वृक्षारोपण कार्यक्रम को निर्देशित किया जिसके अंतर्गत हर छात्र जो मेडिकल शिक्षा पूर्ण कर पिम्स से विदा ले रहा है उनके नाम का वृक्ष विश्वविद्यालय परिसर में लगाने की शुरुवात की और ये पर्यावरण के लिए अनूठी पहल और सराहनीय प्रयास बना |

कार्यक्रम में मेडिकल के छात्रों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया | अमित त्रिवेदी के गाने जैसे शाम शानदार, ऊई अम्मा, चिट्टा वे आदि पर छात्र जमकर थिरके | कार्यक्रम के अंत में छात्रों को आईपीएल के फाइनल मैच का सीधा प्रसारण दिखाया गया | इस मौके पर चेयरपर्सन आशीष अग्रवाल, सीईओ शीतल अग्रवाल, वाईस  चांसलर डॉ. प्रशांत नाहर, रजिस्ट्रार डॉ. देवेंद्र जैन, प्रिंसिपल डॉ. सुरेश गोयल, बोर्ड मेंबर डॉ. भगवान दास राय और कर्मचारीगण उपस्थित रहे जिन्होंने आने वाले भव्य कार्यक्रम जेनेसिस हेतु टीम को शुभकामनाये दी | कार्यक्रम संचालक पियूष जवेरिया ने किया|

Related posts:

वेदांता द्वारा अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए टीकाकरण प्रारंभ

उदयपुर में एचडीएफसी बैंक की नई शाखा का शुभारंभ

हिन्दुस्तान जिंक प्रधान कार्यालय में 72वां गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित

लकड़ी से बनी अनुष्ठानिक विरासत की प्रदर्शनी का डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने किया उद्घाटन

Hindustan Zinc empowers farmers in wake of COVID-19 pandemic, through flagship “Samadhan” project

टाटा मोटर्स ने पेश की नई नेक्सॉन ईवी मैक्स, कीमत 17.74 लाख रूपये

उदयपुर में कोरोना ब्लास्ट, 89 संक्रमित मिले

जिला कलक्टर नमित मेहता स्काउट-गाइड के सर्वाच्च अवार्ड सिल्वर एलिफेन्ट से सम्मानित

दर्शन डेंटल कॉलेज में भव्य स्नातक समारोह का आयोजन

विहिप के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेशजी व डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के बीच सिटी पैलेस में शिष्टाचार भेंट

श्रेष्ठ सेवाओं के लिए एफ.आर.एच.एस. (एम.एस.आई.) के डॉ. एस.के.सामर सम्मानित

दैनिक भास्कर डिजिटल के मुकेश हिंगड़ सम्मानित