संसदीय राजभाषा की उपसमिति सदस्यों ने की डॉ लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से भेंट 

उदयपुर (डॉ. तुक्तक भानावत )। संसदीय राजभाषा समिति की तीसरी उपसमिति के सदस्यों ने सोमवार को अपनी उदयपुर यात्रा के दूसरे दिन सिटी पैलेस का भ्रमण किया। पूर्व राजपरिवार सदस्य डॉ लक्ष्यराज सिहं मेवाड़ से उपसमिति सदस्यों ने भेंट की। मेवाड़ और सदस्यों के बीच विभिन्न विषयों पर व्यापक चर्चा हुई। डॉ लक्ष्यराज सिंह ने मेवाड़ के समृद्ध इतिहास, यहां की संस्कृति, सिटी पैलेस व अन्य पर्यटन स्थलों के महत्व आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। समसामयिक विषयों पर भी व्यापक विचार-विमर्श हुआ। उपसमिति सदस्य मेवाड़ के गौरवशाली इतिहास-परम्परा से अभिभूत हुए और उदयपुर शहर की सुंदरता की प्रशंसा की। गौरतलब है कि संसदीय राजभाषा समिति की तीसरी उपसमिति के सदस्य तीन दिवसीय उदयपुर यात्रा पर है। उपसमिति में लोकसभा सांसद ओमप्रकाश राजेनिम्बलकर, राज्यसभा सदस्य इराना कदादी, नीरज डांगी व संगीता यादव शामिल हैं।

Related posts:

वंदे गंगा जल संरक्षण - जन अभियान का शुभारंभ

प्रकटेश्वर महादेव मंदिर में श्रावण मास का उत्सव

अतुलनीय उदयपुरः विरासत, समाज एवं दृष्टि विषयक दो दिवसीय संगोष्ठी शुरू 

रीढ़ की हड्डी की 3डी इमेजिंग और नेविगेशन के साथ स्पाइनल केयर में क्रांतिकारी बदलाव

दानवीर भामाशाह की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित

नि:शुल्क आयुर्वेद पंचकर्म चिकित्सा शिविर 01 नवंबर को

विद्यापीठ - विश्वविद्यालय का 40 वा स्थापना दिवस हर्षोल्लास मनाया

जॉय संगिनी ने मनाया मेवाड़ी रंगोर उत्सव

केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत उदयपुर आए

एएमई दौसा लक्ष्मीचंद मीणा जून माह के बेस्ट परफॉर्मर

जिंक पार्क टाउनशीप गेट पर लगी एटीएम मशीन

ऐतिहासिक बावड़ी के जिणोद्धार पर आर्किटेक्ट और टीम सम्मानित