एमएलपीएल खेल महोत्सव सम्पन्न, प्रबल राॅयल्स बनी विजेता

उदयपुर : मालवीय लोहार समाज नवयुवक मंडल सोलह चौखला उदयपुर संभाग के बैनर तले महाराणा प्रताप खेलगांव उदयपुर में आयोजित चार दिवसीय मालवीय लोहार प्रीमीयर लीग सीजन-4 का भव्य समापन सैकडों समाजजनों की उपस्थिति में हुआ।
आयोजन के आखिरी दिन रोमांचक फाइनल मैच गोराणा सूपर किंग्स एवं प्रबल राॅयल्स के बीच हुआ जिसमें प्रबल राॅयल्स विजेता रहीे। विजेता टीम को 51000 एवं उपविजेता टीम को 35000 के नकद पुरस्कार एवं सेमीफाइनल में पहूंची टीमों को ग्यारह-ग्यारह हजार के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। चार दिवसीय आयोजन में रस्सा कस्सी, चेयर रेस, चम्मच रेस, मेहंदी एवं ड्राईंग प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई, जिनमें समाज की माता बहनों, बच्चों – बुजूर्गों एवं युवाओं ने बढ-चढकर भाग लिया एवं विजेताओं को पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
आयोजन की अध्यक्षता नवयुवक मंडल अध्यक्ष किशनलाल लोहार ने की । आयोजन में मुख्य अतिथि बाबूलाल खराडी केबिनेट मंत्री, जनजातीय क्षेत्रीय विकास एवं गृह रक्षा विभाग, राजस्थान सरकार एवं विशिष्ठ अतिथि उदयलाल डांगी, विधायक वल्लभनगर, प्रमोद सामर, प्रदेश संयोजक, सहकारिता प्रकोष्ठ भाजपा राजस्थान, गीतेश मालवीय अतिरिक्त आयुक्त देवस्थान विभाग, पुष्कर तेली, जिलाध्यक्ष एवं उदयपुर देहात उपजिला प्रमुख भाजपा, रवीन्द्र श्रीमाली, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष, अतुल चंडालिया एवं अमन अग्रवाल कार्यकारी निदेशक, पेसिफिक चिकित्सा विश्वविद्यालय का सानिध्य प्राप्त हुआ।
महामंत्री प्रेमचंद ने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न चौखला अध्यक्ष मांगीलाल, मोतीलाल, हीरालाल, चंपालाल, गणेशलाल, किशनलाल, शंकरलाल, धूलचंद, औंकारलाल, भगवतीलाल, मोहनलाल, शंकरलाल, इन्द्रलाल, मोडीराम, मदनलाल एवं समाजसेवी भंवरलाल, देवीलाल, लक्ष्मीलाल, अम्बालाल, डाॅ हीरालाल, रमेश, सोहनलाल, ओमप्रकाश, नारायणलाल, पन्नालाल सहित विभिन्न नवयुवक मंडल अध्यक्ष ख्यालीलाल, सुरेश, रमेश, प्यारचंद, भगवतीलाल, राकेश, प्रकाश, पपलेश एवं गिरिराज सहित मुंबई, अहमदाबाद, सुरत, बडौदा से पधारे प्रवासी समाजजनों की उपस्थिति रहीं।
नवयुवक मंडल कार्यकारिणी से चेतन, लोकेश, प्रभुलाल, ताराचंद, दीपक, मनोज, मोतीलाल, गौतम, विमल, पुष्कर, प्रकाश, देवीलाल, गणेशलाल अहमदाबाद, चुन्नीलाल विष्णु, कांतिलाल, मुकेश, सुमीत, राहुल, सुरेश, नितेश, देवेन्द्र इत्यादि कर्मठ कार्यकर्ताओं ने व्यवस्था मे अपना योगदान दिया। कार्यक्रम स्नेहभोज के साथ सम्पन्न हुआ ।

Related posts:

महावीरम अपार्टमेंट मार्ग : सिवरेज लाइन खोद दी, अब नहीं बना रहे सड़क, रोज उठ रहे धूल के गुबार

जिंक को बेस्ट प्रेक्टिस इन डिजिटल ट्रांसफोरमेशन के लिए सीआईआई-डीएक्स पुरस्कार

मोटोरोला की भारत में नई पेशकश

राज्य सरकार नारी शक्ति के उत्थान के लिए कृतसंकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

हिन्दुस्तान जिंक के शिक्षा संबल कार्यक्रम में अध्ययनरत विद्यार्थियों का उत्कृष्ठ रहा परिणाम

पिम्स अस्पताल उमरडा द्वारा  185 सैन्य अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन  

महावीर युवा मंच 28 जून को मनाएगा दानवीर भामाशाह की जयंती

Zinc City, Udaipur Gears up for Srajan the Spark Supported by Hindustan Zinc

रामनवमी से गरीब एवं वंचित वर्ग के लिये विशेष चिकित्सा प्रारंभ

महाराणा प्रताप की देश के स्वाभिमान के लिए न्योछावर होने की सोच युगों-युगों तक जीवित रहेगी : लक्ष्यरा...

संतों का आध्यात्मिक मिलन एवं मंगल भावना समारोह

अग्निकर्म एवं पंचकर्म चिकित्सा शिविर में उमड़ी रोगियों की भीड़