मोटोरोला ने लॉन्च किया मोटो बुक 60

उदयपुर : मोबाइल तकनीकी और नवाचार में वैश्विक लीडर और भारत के प्रमुख AI स्मार्टफोन ब्रांड, मोटोरोला, ने भारतीय बाजार में अपने पहले लैपटॉप, मोटो बुक 60 को वैश्विक स्तर पर लॉन्च कर अपनी इकोसिस्टम पेशकश को और मजबूत किया है। यह लॉन्च ब्रांड की इस दृष्टिकोण के अनुरूप है कि उपयोगकर्ताओं को डिवाइसों के बीच सहज कनेक्टिविटी और एक सहज इकोसिस्टम अनुभव प्रदान किया जाए। डिज़ाइन और नवाचार में नेतृत्व की विरासत को आगे बढ़ाते हुए, मोटो बुक 60 दो शानदार पैंटोन क्यूरेटेड रंगों – ब्रॉन्ज ग्रीन और वेजवुड में उपलब्ध है। केवल 1.39 किलोग्राम वज़न में, मोटो बुक 60  एक बेहद हल्का और पतला लैपटॉप है, जिसमें अंदर जबरदस्त पावर है। इसकी आकर्षक लुक्स इसके ऑल-मेटल बॉडी, वाइब्रेंट कलर्स और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरबिलिटी के कारण इसे और भी खास बनती है। मोटो बुक 60  की बिक्री 61,999* रु. की प्रभावी प्रारंभिक कीमत से शुरू होगी, जबकि मोटो पैड 60 प्रो की कीमत 26,999* रु. से शुरू होगी। दोनों डिवाइसेज़ 23 अप्रैल 2025 से फ्लिपकार्ट, मोटोरोला डॉट इन और भारत भर के प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे। 

मोटोरोला इंडिया के प्रबंध निदेशक, टी.एम. नरसिम्हन ने कहा, हम मोटो बुक 60 और मोटो पैड 60 प्रो को पेश करते हुए बेहद उत्साहित हैं, ये दो क्रांतिकारी उत्पाद हैं जो भारत में मोटोरोला की यात्रा में एक नया और साहसिक अध्याय जोड़ते हैं। इन उत्पादों का परिचय न केवल हमारे उत्पाद पोर्टफोलियो को सुदृढ़ करता है, बल्कि हमारी व्यापक इकोसिस्टम रणनीति को भी मजबूत करता है, जो स्मार्ट कनेक्ट  के साथ कनेक्ट रहने का सहज अनुभव प्रदान करता है, शानदार डिज़ाइन, जीवंत रंग और प्रीमियम निर्माण के साथ-साथ सेगमेंट में अग्रणी हार्डवेयर फीचर्स भी प्रदान करता है, जो मोटोरोला (Motorola) की परंपरा रही है। हमें पूरा विश्वास है कि ये नए उत्पाद न केवल हमारे पोर्टफोलियो को विस्तार देंगे, बल्कि कनेक्टेड अनुभवों का एक सशक्त और संगठित इकोसिस्टम बनाने पर हमारे फोकस को भी और मज़बूत करेंगे, साथ ही मोटोरोला को एक लाइफस्टाइल टेक्नोलॉजी ब्रांड के रूप में स्थापित करेंगे जो हर श्रेणी में सार्थक नवाचार देने पर केंद्रित है।” मोटो पैड 60 प्रो एक विशाल 10,200mAh बैटरी के साथ आता है, जो पूरे दिन निर्बाध काम और मनोरंजन का अनुभव प्रदान करता है। फॉर्म और फंक्शन को मिलाकर डिज़ाइन किया गया मोटो पैड 60 प्रो  एक आकर्षक पैंटोन  क्यूरेटेड ब्रॉन्ज ग्रीन फिनिश के साथ आता है। यह परिष्कृत रंग टैबलेट के पतले रूप को एक स्टाइलिश ऐज प्रदान करता है, जो प्रो-लेवल प्रदर्शन और एस्थेटिक्स दोनों को सुनिश्चित करता है।

Related posts:

Hindustan Zinc inaugurates ‘Hindustan Zinc Mining Academy’ at Zawar

हिन्दुस्तान जिंक और सीआईएमआईसी ग्रुप कंपनिया भारत की पहली जिंक टेलिंग्स रीसाइक्लिंग फैसिलिटी करेगी स...

Vedanta’s Hindustan Zinc sets-up state-of-the-art ‘field hospital’ to fight against COVID in Rajasth...

एमवे इंडिया ने होम डिलीवरी में 200 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया

ZINC FOOTBALL ACADEMY GOALKEEPER SAHIL POONIA CALLED UP FOR INDIA UNDER-16 NATIONAL TEAM CAMP

कोटक फ्लेक्सी कैप फंड ने अपनी लॉन्ग टर्म वेल्थ क्रिएशन जर्नी के पूरे किए 15 साल

Hindustan Zinc provides oxygen to local governing bodies in fight against COVID 19

माउंटेन ड्यू आईस भारत में लॉन्च

Tata Motors showcases its state-of-the-art technology, latest range of commercial vehicles and value...

हिन्दुस्तान जिंक ने नवीन तकनीक और नवाचारों से उत्पादन और सुरक्षा को बढ़ाया

विश्व डायबिटीज डे पर नर्सेज को दी रोगियों की देखभाल की ट्रेनिंग

हिंदुस्तान जिंक को सस्टेनेबल प्रेक्टिस के लिए भारतीय खान ब्यूरो से 5-स्टार रेटिंग