मोटोरोला ने लॉन्च किया रेजऱ 50

उदयपुर। मोटोरोला ने अपने बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन मोटोरोला रेजऱ 50 के लॉन्च के साथ फिर से फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में हलचल मचाई है, जो रेजऱ फ्रैंचाइज़ी में एक नया और महत्वपूर्ण जोड़ है। रेजऱ फ्रैंचाइज़ में इस नवीनतम पेशकश से स्मार्टफोन तकनीक में निरंतर प्रगति देखने को मिलती है, जिसमें सेगमेंट का सबसे बड़ा 3.6’’ एक्सटर्नल डिस्प्ले शामिल है, जो सीधे गूगल जेमिनी एक्सेस प्रदान करता है। मोटो एआई द्वारा संचालित प्रभावशाली 50एमपी कैमरा सिस्टम के साथ, जिसमें ओआईएस और इंस्टेंट ऑल पिक्सल फोकस शामिल है, रेजऱ 50 अत्याधुनिक तकनीक प्रदान करता है। यह त्योहारी सीजन में सीमित अवधि के विशेष प्रारंभिक मूल्य पर केवल 49,999 रुपए में उपलब्ध है, जो इसे इस सीजन की एक जरूरी खरीदारी बनाता है।


टी.एम. नरसिम्हन, प्रबंध निदेशक, मोटोरोला इंडिया ने कहा कि फ्लिप फोन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अग्रणी होते हुए, हमने एक बार फिर से रेजऱ 50 के लॉन्च के साथ इस सेगमेंट में एक नया मानक स्थापित किया है। यह अभिनव और इंटेलीजेंट डिवाइस हमारे डिज़ाइन, एआई तकनीक, और उपयोगकर्ता अनुभव की सीमाओं को आगे बढ़ाने की हमारी अडिग प्रतिबद्धता का प्रतिनिधित्व करता है। हमें विश्वास है कि रेजऱ 50 न केवल फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को और अधिक सुलभ बल्कि हमारे मूल्यवान ग्राहकों की अपेक्षाओं को भी पूरा करेगा, ठीक वैसे ही जैसे रेजऱ 50 अल्ट्रा ने किया था। मोटोरोला रेजऱ 50 अमेजऩ.इन, मोटोरोला.इन और रिलायंस डिजिटल सहित प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। यह प्रीमियम वेगन लेदर फि़निश और 3 शानदार पैनटोन द्वारा क्यूरेट किए गए रंगों में उपलब्ध होगा, जिनमें कोआला ग्रे, बीच सैंड या स्प्रिट्ज़ ऑरेंज शामिल हैं।

Related posts:

New Kia Sonet World Premiere in India

दुर्लभ द्विलिंगीय नवजात को पीआईएमएस उमरड़ा में मिली राहत

टाइगर कैपिटल की 'किसान एक्सप्रेस' के जरिये राजस्थान में मात्र 5 घंटे में ट्रैक्टर लोन उपलब्ध

Hindustan Zinc Wins ‘Company with Great Managers’ Award for the third time in a row

जीवन रतन मार्डन स्कूल ने मनाया वार्षिकोत्सव

Tata Motors rolls out nation-wide Mega Service Camp for its customers

श्री गुंसाईजी महाराज के उत्सव पर विशाल बावा ने किया लालन बगीची के जीर्णोद्वार का लोकार्पण

Hindustan Zinc & SEHER celebrate ten years of Music without Borders

Radisson Blu Palace Resort & Spa, Udaipur, upscales guests’ recreational experiences with its newly ...

Celebrate with LG Electronics India's Independence Day Campaign: "FREEDOM IS PRICELESS"

जेके टायर को 22 प्रतिशत वृद्धि के साथ अब तक का सर्वोच्च राजस्व लाभ में 31 प्रतिशत की वृद्धि

नई जगुआर एक्सई भारत में लॉन्च, कीमत 44.98 लाख रुपये से शुरू