माउंटेन ड्यू ने ऋतिक रोशन के साथ नया कैंपेन लांच किया

उदयपुर : असाधारण नतीजों को हासिल करने के लिए डर के सामने भी घुटने नहीं टेकने वाले लोगों के जज्बों का जश्न मनाने वाले ब्रांड माउंटेन ड्यू ने एक बार फिर भारत के युवाओं को प्रोत्सांहित और प्रेरित करने की पूरी तैयारी कर ली है। डर और आत्म-संशय से आगे जाकर इस साल डर के आगे जीत है कैम्पेन के जरिए लोगों को अपनी सीमाओं को धता बताकर आगे बढ़ जाने का आह्वान कर रहा है। माउंटेन ड्यू के नए पावर पैक्ड टीवीसी में दिखायी दे रहे हैं बॉलीवुड सुपरस्टार और ब्रैंड एंबैसडर ऋतिक रोशन। फिल्म की शूटिंग दुनिया की सबसे ऊंची इमारत यानी दुबई में इमार्स बुर्ज खलीफा की छत पर की गई है। यह टीवीसी माउंटेन ड्यू के इस भरोसे को दोहराता है कि किसी भी चुनौती से रूबरू होने पर 2 विकल्प होते हैं – या तो डर के आगे घुटने टेक दो या फिर आगे बढ़ो – और यह चुनाव भी असली हीरो को बाकी भीड़ से अलग पहचान दिलाता है। 

विनीत शर्मा, कैटेगरी डायरेटर – माउंटेन ड्यू एवं स्टिंग, पेप्स्किो इंडिया ने कहा कि माउंटेन ड्यू ने हमेशा से ही जोखिम लेने के जज्बे और अपनी हदों को पीछे छोड़, डर और आत्म-संशय के उस पार जाकर कामयाबी की बुलंदियों को हासिल करने वाले संकल्पशक्ति को सलाम किया है। इस साल, ब्रैंड ने एक बार फिर अपनी टीवीसी के माध्यम से यही संदेश दोहराया है कि असली हीरो वे होते हैं जो चुनौतियों से सीधी मुठभेड़ करते हुए विजेता बनकर उभरते हैं। हमें पूरा भरोसा है कि हमारे नए कैम्पेन में ‘डर से डरोगे तो कुछ बड़ा कैसे करोगे’ का संदेश ग्राहकों के साथ सीधे नाता जोड़ेगा और दुनिया की सबसे ऊंची इमारत – बुर्ज खलीफा की छत पर ऋतिक के साथ फिल्माया गया हमारा टीवीसी हमारे ‘डर के आगे जीत है’ के दर्शन को आगे बढ़ाने वाला साबित होगा।

‘डर के आगे जीत है’ की शक्तिशाली अवधारणा पर आधारित यह टीवीसी शुरू होता है बुर्ज खलीफा की छत से दिखने वाले शहर के विहंगम नजारे के साथ और ऋतिक वहां जमा भारतीय दर्शकों के सामने एक शानदार स्टंंट दिखाने के लिए तैयार हैं जिसमें वह एक विश्व कीर्तिमान बनाने वाले हैं। फिल्म में ऋतिक रोशन के सामने के मन में ठीक उस पल मौजूद चुनौतियों के चलते उठने वाली दुविधा और उनके दृढ़ इरादों को खूबसूरती से दिखाया गया है। ऋतिक भरते हैं हिम्मत का घूंट जो कि माउंटेन ड्यू का घूंट है। उनके चेहरे पर उभरते संकल्प का भाव स्पष्ट देखा जा सकता है जब वह तमाम चुनौतियों को धता बताते हुए बुर्ज खलीफा की दीवार के एकदम किनारे से अपनी बाइक से छलांग लगाते हैं। 

Related posts:

Hindustan Zinc’s Community Development Initiatives Touch the Lives of 23 Lakh People in 2025

SANY INDIA EXPANDS ITS DEALER NETWORK IN RAJASTHAN

अलख नयन मन्दिर द्वारा तीन नये प्राथमिक नेत्र चिकित्सा केन्द्र/विजन सेन्टरों का लोकार्पण

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा उच्च ब्याज दरों के साथ बॉब मानसून धमाका जमा योजना का शुभारंभ

हिंदुस्तान जिंक स्मेल्टर देबारी द्वारा मेड़ता में निर्मित कक्षा-कक्ष का उद्घाटन

मल्टीब्रांड इलेक्ट्रिक टू व्‍हीलर फ्रैंचाइजी चेन इलेक्ट्रिक वन मोबिलिटी प्रा. लि. के साथ शुरू कीजिए ...

Motorola launches razr 50

टाटा मोटर्स के साथ जी. आर. इंफ्राप्रोजेक्ट्स की लंबी साझेदारी से दोनों कंपनियों को मिल रहा पारस्परि...

इंटीग्रा टेलीकम्युनिकेशन एंड सॉफ्टवेयर कंपनी स्पोट्र्स सॉफ्टवेयर लॉन्च करेगी

RBI approves appointment of Sashidhar Jagdishan as HDFC Bank’s new MD & CEO

SBICard and IRCTC launch co-branded contactless credit card on RuPay platform

Marwadi University; home to 10,700 students opens admissions for academic year 2022-23