कोनार्क नाइट राइडर्स व वंडर वॉरियर्स रहे विजेता

उदयपुर।  गोल्ड स्पोट्र्स व वंडर सीमेंट क्रिकेट एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में पैसिफिक स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स मैदान करणपुर में चल रही मेवाड़ महिला प्रीमियर लीग में बुधवार सेे प्रारंभ हुए बी ग्रुप के मैचों में कोनार्क नाइट राइडर्स ने दमन कैपिटल को 86 रनों से तथा वंडर वॉरियर्स ने सीपीएस राइडर्स को 27 रनों से हराकर 2-2 अंक हासिल किए हैं।
आयोजन सचिव रेणुका भारद्वाज ने बताया कि पहले मैच में कोनार्क ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मनीषा कुंटल के 59 गेंदों में बनाए नाबाद 83 व मंजू के 38 रनों की मदद से निर्धारित 20 ओवरो में 169 रन बनाए। जवाब में दमन कैपिटल की टीम 83 रन ही बना सकी। नीरज भानुशाली ने सर्वाधिक 22 रन बनाए। कोनार्क की ऋतु चौहान, मनीषा कुंटल व अर्चना योगी ने 2-2 विकेट लिए। वूमेन ऑफ द मैच मनीषा को गोल्ड स्पोट्र्स के धनंजय सोनी ने पुरस्कार प्रदान किया।
उन्होंने बताया कि दूसरे मैच में वंडर वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कविता लखानी के 51 व बबीता के 44 रनों की मदद से 2 विकेट खोकर 166 रन बनाए। जवाब में सीपीएस राइडर्स की टीम 139 रन ही बना सकी। उसकी तरफ से रक्षा गुप्ता व मीमांसा ने 30-30 रनों का योगदान दिया। वंडर की काजल जादोन व अदिति चौहान ने 2-2 विकेट लिए। वूमेन ऑफ द मैच बबीता को नीरजा मोदी स्कूल की प्रबंधक साक्षी सोजतिया ने पुरस्कार प्रदान किया।

Related posts:

पिम्स उमरड़ा में सीआरटी-डी मशीन लगाई

निशुल्क स्त्री रोग चिकित्सा परामर्श एवं पीसीओएस पर व्याख्यान

हिन्दुस्तान जिंक ने अनूठी लिफ्ट सिंचाई तकनीक से 125 एकड़ कृषि भूमि का किया कायाकल्प

Ramalaya Experience Centre Inaugurated at Udaipur Airport

Zinc wins 1st Bronze Medal, featuresinS&P Global Sustainability Yearbook for 5th consecutive year

बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्‌ट उदयपुर जेल से आए बाहर

महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल के बच्चों ने जीते पदक

प्रवासी कुमावत क्षत्रिय समाज समिति के पदाधिकारी ने ली शपथ

गोडान में 150 राशन किट वितरित

एनआरआई दूल्हा वामसी गड़ीराजू और यूएस मूल की रहने वाली दुल्हन नेत्रा मंटेना हिन्दू रीती रिवाज़ से वैवा...

नारायण सेवा ने राममंदिर निर्माण में 11 लाख भेंट किए

प्रदेश के लिये हिंदुस्तान जिंक ने उपलब्ध कराएं 500 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर