पिम्स उमरड़ा में हो रहा है मिंत्रा ग्लैमफेस्ट प्री जेनेसिस 2026

उदयपुर। शहर के प्रतिष्ठित पिम्स मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, साईं तिरुपति यूनिवर्सिटी, उमरड़ा में एक भव्य और आकर्षक कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। यह ग्रैंड इवेंट 4 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में फैशन प्रतियोगिता एवं ग्लैमरस फैशन वॉक का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश की प्रसिद्ध मॉडल्स रैंप पर अपने जलवे बिखेरती नजर आएंगी। विशेष बात यह है कि इन मॉडल्स द्वारा पहने जाने वाले परिधानों को पिम्स के छात्रों द्वारा स्वयं डिज़ाइन किया गया है, जिससे विद्यार्थियों की रचनात्मकता और फैशन डिज़ाइनिंग स्किल्स को एक बड़ा मंच मिलेगा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेंगे प्रसिद्ध सिंगर एवं डीजे ऋत्विज़ श्रीवास्तव, जिनके लोकप्रिय गीत “बरसो”, “आरी आरी” और “उड़ गए” युवाओं के बीच बेहद चर्चित रहे हैं। इसके अलावा प्रसिद्ध कवि रंगमल जैन द्वारा शायरी का विशेष कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा, वहीं इंडो माफिया द्वारा एक भव्य डी जे प्रोग्राम का आयोजन भी किया जाएगा।
इस आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए पिम्स के कार्यकारी निदेशक नमन अग्रवाल ने बताया कि “जेनेसिस उदयपुर में पिम्स द्वारा आयोजित किया जाने वाला एक मेगा इवेंट है और उससे पहले छात्रों के बीच उत्साह एवं माहौल बनाने के उद्देश्य से प्री जेनेसिस का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने और बड़े मंच के लिए तैयार करने का अवसर प्रदान करेगा।

Creative from India to the World