ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर उदयपुर में निकाली नागरिक तिरंगा यात्रा

उदयपुर : ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर उदयपुर में आज नागरिक तिरंगा यात्रा निकाली गई। शाम साढ़े चार बजे टाउनहॉल स्थित नगर निगम से यह यात्रा रवाना हुई जो तीज का चौक, दिल्ली गेट, बापू बाजार होते हुए वापस टाउन हॉल पहुंची।  यात्रा में शामिल होने के लिए अलग अलग रास्तों से शहरवासी शामिल हुए।

A grand Tiranga Yatra rally was taken out in Udaipur city on Friday to celebrate the success of Operation Sindoor of the Indian Army against Pakistan.


यात्रा को पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने रवाना किया। उन्होंने देशभक्ति का जोश भरा और यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी, उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत, भीलवाडा सांसद दामोदर अग्रवाल,  भाजपा शहर अध्यक्ष गजपालसिंह राठौड़  सहित उदयपुर संभाग के कई विधायक और जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।
यात्रा में आगे बच्चे स्केटिंग करते  चल रहे थे और अलग अलग स्कूलों के बच्चे भी देशभक्ति् नारों से माहौल को गूंजायमान कर रहे थे। यात्रा में बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए और सभी के हाथो में तिरंगा था।
इस मौके पर पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि भारत के बारे में दुनिया को इस यात्रा के जरिए बता रहे है कि भारत अब विशेष प्रकार का भारत बन गया है। भारत स्वयं की शक्ति और हथियार भी इतने मजबूत हो गए है कि अब हर प्रकार के  समस्या का समाधान करने की ताकत भारत की फौज रखती है।

Related posts:

महावीर युवा मंच द्वारा अनोप मंडल के दुष्प्रचार की भत्र्सना

इंडियन हेल्थकेयर लीग का भव्य शुभारंभ, प्रसिद्ध हरियाणवी गायक अजय हूडा और अभिनेता विंदु दारा सिंह रहे...

नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ पर आयोजित इंटर कॉलेज क्विज में पिम्स मनोरोग विभाग के रेज़िडें...

हिन्दुस्तान जिंक की लगातार तीसरे वर्ष एसएंडपी ग्लोबल कॉर्पोरेट सस्टेनेबिलिटी असेसमेंट 2025 में वैश्व...

अल्पेश लोढ़ा जार के महासचिव नियुक्त

शिल्पग्राम उत्सव 2025 का राज्यपाल बागडे व अतिथियों ने नगाड़ा बजाकर किया आगाज

गीतांजली यूनिवर्सिटी का भव्य दीक्षांत समारोह 06 सितंबर को

मेतियाबिन्द का आॅपरेषन अब बहुत कम दरों में

माइनिंग ऑपरेशन्स में सरफेस पर महिलाओं को नाईट शिफ्ट में शामिल कर हिन्दुस्तान जिंक ने रचा इतिहास

जम्मू-कश्मीर रियासत के पूर्व महाराजा पद्म विभूषण डॉ. कर्णसिंह को श्रीनाथजी की पिछवाई भेंट

नारायण सेवा संस्थान और डीसीसीआई द्वारा आयोजित चौथी राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट चैंपियनशिप 2024

जिंक फुटबॉल अकादमी के राजरूप सरकार ने भारत के एएफसी अंडर-17 एशियाई कप 2026 के क्वालीफाइंग में निभाई ...