मुनि 108 श्री आर्षकीर्तिजी महाराज ने दिव्यांगों को दिया आशीर्वाद

उदयपुर। पूज्य विनय साधक ज्ञानयोगी ज्ञान दिवाकर मुनि 108 श्री आर्षकीर्तिजी महाराज का नारायण सेवा संस्थान के सेक्टर-4 परिसर में आगमन हुआ। मुनिश्री ने दिव्यांगों से भेंट की व आॅपरेशन के उपरान्त लाभ ले रहें विभिन्न राज्यों के दिव्यांगों और उनके परिजनों से वार्ता की। उनके मंगल स्वास्थ्य का आशीर्वाद दिया और संस्थान के सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि दीन दुःखी की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। मुनिश्री ने संस्थान अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल और संस्थापक कैलाश मानव को मंगलकामनाएं दी। कौशल विकास मोबाइल, कम्प्युटर और सिलाई प्रशिक्षण ले रहे छात्र-छात्राओं ने भी अपने विचार रखें। प्रारम्भ में संस्थान निदेशक वंदना अग्रवाल ने मुनिश्री का पाद-प्रक्षालन कर स्वागत और अभिनन्दन किया उन्हें संस्थान के आगामी 5 वर्षों के विजन से अवगत कराया। समारोह का संयोजन महिम जैन ने किया। इस दौरान सी.पी. भोपावत, शीतल कुमार डुंगरिया, सुन्दर लाल लुणदिया, हितेश लिखमावत, राजेन्द्र भंवरा, संतोष देवड़ा मौजूद रहे।

Related posts:

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया और आईटीसी फूड्स के बीच साझेदारी

हिन्दुस्तान जिंक के शिक्षा संबंल कार्यक्रम में इस वर्ष लाभान्वित हो रहे 1400 से अधिक विद्यार्थी

हिन्दुस्तान जिंक में मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

NIUA and BvLF launch Infant, Toddler and Caregiver-Friendly Neighbourhoods Training & Capacity Build...

तृतीय नेशनल व्हीलचेयर क्रिकेट की कमेटियां गठित

गीतांजली में श्री अमोघ लीला प्रभुजी का “सफलता के रहस्य” पर व्याख्यान

आदिवासी महिलाओं द्वारा संचालित इकाई के पेवर ब्लॉक से निर्मित कलडवास से मुख्य आयड नदी तक 600 मीटर सडक...

पिम्स उमरड़ा द्वारा निशुल्क चिकित्सा सेवा शिविर आयोजित

CITROËN INDIA PARTNERS WITH HDFC BANK TO OFFER COMPREHENSIVE RETAIL & DEALER FINANCE SOLUTIONS

उदयपुर के वेब डिजाइनर विक्रम चौहान

महिला कैदियों के साथ मनाया अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस

NPCI Promotes Digital Payments Safety Awareness for Senior Citizens