विश्व दिव्यांगजन दिवस -2020 पर नारायण सेवा ने दिव्यांगों को सहायक उपकरण बांटे

उदयपुर। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के मौके पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और नारायण सेवा संस्थान के साझे में गुरुवार को सेवा महातीर्थ,बड़ी में “दिव्यांगजन  सहायता शिविर” का आयोजन हुआ साथ ही उदयपुर और जयपुर के आस पास के इलाकों में दिव्यांगों के हाथों बने करीब 8500 मास्क और 500 पीपीई किट का निःशुल्क वितरण कर ‘नो मास्क-नो प्रवेश’ अभियान को मजबूत किया।संस्थापक चैयरमैन कैलाश मानव ने दिव्यांगों को उत्साहित करते हुए हिम्मत न हारने की बात कही और आत्मविश्वास रखकर जीने का मंत्र दिया। संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि शिविर में आए हुए 60 दिव्यांग रोगियों को परामर्श डॉ मानस रंजन साहू ने दिया।प्रोस्थोटिस्ट टीम ने दुर्घटना में अंग खो चुके 6 दिव्यांगों को कृत्रिम हाथ पैर लगाए गए।शिविर के दौरान 12 दिव्यांगों को ट्राईसाइकल,4 को व्हीलचेयर,8 को वैशाखी,10 को वॉकर निःशुल्क वितरित किए गए। कोरोना के बढ़ते हुए प्रकोप में संस्थान ने कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए दिव्यांगों में जागरूकता लाने के लिए उन्हीं के हाथों से फेसमास्क और सेनेटाइजर परिसर के दिव्यांगजनों और परिजनों में वितरित करवाए।शिविर प्रभारी दल्लाराम, संजय दवे, अनिल आचार्य आदि मौजूद रहे।

Related posts:

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा आयोजित शिक्षण शिविर में 4 हजार से अधिक छात्र छात्रांए लाभान्वित

Hindustan Zinc signs MoU to enhance cooperation in Telemedicine

सांसद रावत ने आईजी व एसपी को कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश

Zinc wins CII-Dxaward for ‘Best Practice in Digital Transformation 2021’

नारायण सेवा संस्थान एवं डीसीसीआई के तत्वावधान में चौथी नेशनल दिव्यांग क्रिकेट चैम्पियनशिप

पहलगाम आतंकवादी घटना की निंदा

Addiction Awareness Week Observed at Pacific Institute of Medical Sciences (PIMS), Udaipur

शिक्षांतर संस्थान की ‘शक्ति कन्याओं’ एवं दल ने डाॅ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से की भेंट

श्रीमाली समाज क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाईनल मैच शनिवार को

58वाँ अभियंता दिवस समारोह हर्ष और उत्साह से आयोजित

पीड़ितों की सेवा ही वैकुंठ दर्शनः मेहता

आरएलडीए ने राजस्थान में रेलवे भूमि के पुनर्विकास योजना पर स्टेकहोल्डर्स के साथ की चर्चा