नारायण लिम्ब से भूमि का जीवन हुआ आसान 

उदयपुर। नारायण सेवा संस्थान ने हाल ही में पांच साल की एक बालिका के पांव को निःशुल्क कृत्रिम अंग पहना कर उसके उठने, बैठने और चलने की मुश्किल को आसान कर दिया।  
संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि नीम का थाना की भूमि यादव का बाएं पांव जन्मजात दायां पांव से करीब 10 इंच छोटा था  जिससे उसे उठने, बैठने व चलने में न केवल परेशानी होती थी, बल्कि दूसरे पांव के भी घुटने से नाकाम होने की आशंका थी।  पिछले 5 नवम्बर को उसके दादा-दादी भूमि को संस्थान में लेकर आए, जहां संस्थान के विशेषज्ञ चिकित्सकों व कृत्रिम अंग निर्माण विभाग के तकनीशियनों ने विशेष कृत्रिम अंग बनाकर चार दिन तक उसे उठने, बैठने व चलने का प्रशिक्षण दिया। अब वह बिना सहारे व दायां पांव को मोड़े बिना आसानी से चल लेती है।

Creative from India to the World