रामभक्ति और आनन्द में झूमा नारायण सेवा संस्थान, प्रशान्त अग्रवाल ने मेवाड़वासियों के लिए की मंगलकामना

उदयपुर।  आयोध्या में श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा होने के उपलक्ष्य में नारायण सेवा संस्थान उदयपुर में विशेष उत्सव और आयोजन हुआ। संस्थान में विभिन्न राज्यों से आए दिव्यांगों और उनके परिजनों, गुरुकुल के बच्चों, अनाथ बच्चों, आवासीय विद्यालय के बालकों व साधकों ने 108 संगीतमय सुन्दर काण्ड का पाठ किया। इस मौके पर संस्थापक चेयरमैन कैलाश मानव, सहसंस्थापिका कमलादेवी अग्रवाल मौजूद रही। प्राण प्रतिष्ठा के बाद हनुमानजी और श्रीरामलला को प्रसाद भोग लगाकर भक्तों में वितरित किया गया। हिरण मगरीवासियों व संस्थान परिवारजनों ने श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण भी एलईडी पर देखा ।  
दूसरी ओर प्राण प्रतिष्ठा में आमंत्रित संस्थान अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल ने दीन -दुःखी दिव्यांगों, वंचितों और मेवाड़वासियों सहित संस्थान शुभचिंतकों के लिए रामलला से सुख -समृद्धि और कल्याण की कामना की। कैलाश मानव ने कहा, राम आ गए है, देश -दुनिया और हर वर्ग में दुगुना उत्साह -आनन्द का संचार होगा। इस दौरान बच्चे और साधक भक्तिमयी भजनों पर झूमें और जय श्री राम का उद्घोष किया।

Related posts:

हिंदुस्तान जिंक को क्लाइमेट चेंज और वाॅटर सिक्योरिटी श्रेणी में जलवायु और जल परिवर्तन के लिए ‘ए‘- रे...

नेक्सस सेलिब्रेशन मॉल के 13 साल पूरे होने के जश्न में मुलाकात कीजिए छोटा भीम और छुटकी से

दिवेर युद्ध विजय: वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जीवन का सबसे गौरवमय व स्वर्णिम पृष्ठ

धरोहर कार्यक्रम की केवल ऑनलाइन बुकिंग

HDFC Bank Conducted Over 4000 Cyber Fraud Awareness Workshops in the Country

Women dive into mining head-on: Hindustan Zinc

नारायण सेवा संस्थान एवं डीसीसीआई के द्वारा चौथी नेशनल दिव्यांग क्रिकेट चैम्पियनशिप का आयोजन

उदयपुर की हिना साहू व सोनल गर्ग नेशनल आर्बिटर बने

108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए वेदियों का निर्माण शुरू

अभिनव बांठिया बने सीआईआई राजस्थान के अध्यक्ष और अरुण मिश्रा ने उपाध्यक्ष का पद संभाला

गरीब की  बुनियादी जरूरतें पूरी कर भारत को मजबूत बनाएं - खराड़ी

स्व. बी. चौधरी को भावभीनी श्रद्धांजलि