अलसीगढ़ में नारायण सेवा का स्वास्थ्य एवं सहायता शिविर

उदयपुर।   नारायण सेवा संस्थान ने सामूहिक विवाह में कन्यादान करने से पूर्व शुक्रवार को आदिवासी क्षेत्र अलसीगढ़ में अन्नदान-वस्त्रदान और चिकित्सा शिविर आयोजित किया। जिसमें हजारों गरीबों को राशन, वस्त्र और दवाइयां निःशुल्क मिली।
संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि सामुहिक विवाह में 51 बेटियों का संसार बसाने में मदद करने वाले सहयोगियों  की उपस्थिति में गरीब, वृद्ध, कुपोषित व मौसमी बीमारियों से पीड़ित लोगों के सेवार्थ संस्थान ने शिविर आयोजित किया। जिसमें 400 माताओं को 10 क्विंटल मक्का,350 स्त्री-पुरुषों को लुगड़ी और धोती वहीं 400 से अधिक बच्चों को नहला कर नए कपड़े पहनाए गए। साथ ही चिकित्सा शिविर में डॉ अक्षय गोयल ने 175 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयां दी गई। इस शिविर से 1500 से अधिक जनों को मदद पहुंचाकर  समाज सेवी जन प्रसन्न हुए। इस दौरान निदेशक वंदना अग्रवाल सहित 30 सदस्य टीम ने सेवाएं दी।

संस्थान के दो दिवसीय विवाह के आयोजन के तहत शनिवार को  मेहंदी, हल्दी और महिला संगीत  जैसी रस्में सेवा महातीर्थ में निभाई जाएगी। सेवा व संस्कार के इस समारोह में   अतिथियों और परिजनों का उत्साह  देखने लायक है।

Related posts:

Krishi Seva Kendra inaugurated at Rampura Agucha under Hindustan Zinc’s flagship project Samadhan

JK Tyre Revenue up by 31%

भगवान बिरसा मुण्डा के योगदान को आमजन तक पहुंचाना हमारा दायित्व- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

ब्राम्हण बड़ा नागदा समाज कल्याण संस्थान की प्रतिनिधि सभा का अधिवेशन आयोजित

आयुष मंत्रालय का 6 दिवसीय प्रशिक्षण

जीवन तरंग परियोजना के तहत मूक-बधिर छात्रों के लिए डिजिटल साक्षरता पर सत्र का आयोजन

Pepsi lives up to its promise of more Fizz, more refreshing

Hindustan Zinc kicks off #GiveYourselfAChance campaign

विकसित भारत के लिए वैचारिक आरोहण आवश्यक : मन्नालाल रावत

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने मंशापूर्ण हनुमानजी की विशेष पूजा अर्चना की

डॉ. विक्रम शाह “हेल्थकेयर पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर 2023” से सम्मानित

एथर एनर्जी ने उदयपुर में अपना पहला रिटेल आउटलेट खोला