गणपति पूजन और हल्दी- मेंहदी की रस्म के साथ शुरू हुआ दिव्यांग विवाह

51 जोड़ों का पाणिग्रहण संस्कार रविवार को

उदयपुर।   नारायण सेवा संस्थान के तत्वावधान में सेवा महातीर्थ, बड़ी में शनिवार को 39 वाँ दो दिवसीय निःशुल्क निर्धन एवं दिव्यांग विवाह समारोह प्रातः 10:15 बजे गणपतिजी की स्थापना के साथ प्रारंभ हुआ। जिसमें देश -विदेश के 1500 से अधिक संस्थान सहयोगियों  व समाजसेवियों की उपस्थिति रही । विशिष्ट अतिथि भरत भाई व मुकेश पटेल यूएसए,  हरिश कुमारी यूके , कुंवर भाई नैरोबी, आनंद कुमार उड़ीसा व मुंबई के महेश अग्रवाल थे।

प्रथम दिन निदेशक वन्दना अग्रवाल व सुश्री पलक के सानिध्य में परिणय सूत्र में बंधने वाली युवतियों के हाथों में मेहंदी मांडने की रस्म पूरी की गई। संस्थान साधिकाओं व विभिन्न राज्यों से आई महिला अतिथियों ने ढोलक की थाप पर मेहंदी के परम्परागत गीत व नृत्य प्रस्तुत किए। इससे पूर्व परिजनों व अतिथियों ने दूल्हा-दुल्हन के मुंह, हाथ और पांव पर वैवाहिक गीतों की धुन के बीच हल्दी लगाने की रस्म का निर्वाह किया।

संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि सुबह नो बजे संस्थान परिसर में सजे -धजे वाहनों में परिणय सूत्र में बंधने वाले युगलों की बाजे-गाजे से बिंदोली निकाली गई। शाम को 7 बजे दिव्यांग टैलेंट शो एवं रंगारंग सांस्कृतिक संध्या सम्पन्न हुई।  कार्यक्रम में संस्थान संस्थापक पद्मश्री कैलाश मानव व संस्थापिका कमलादेवी अग्रवाल ने दूल्हा-दुल्हनों के माता-पिता व कन्यादान के इस महानुष्ठान मे सहयोगी भामाशाहों को सम्मानित किया। संयोजन महिम जैन ने किया।

संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि 51 दिव्यांग एवं निर्धन जोड़ों का पाणिग्रहण संस्कार रविवार प्रातः 10 बजे तोरण की रस्म के साथ आरम्भ होगा। प्रत्येक जोड़े की विवाह वेदी अलग होगी। जहां वैदिक मंत्रों के बीच व पवित्र अग्नि के सात फेरे लेंगे।  2:15 बजे सभी जोड़ों को गृहस्थी के सम्पूर्ण सामान व आशीष के साथ उनके घरों के लिए संस्थान के वाहनों से सस्नेह विदा किया जाएगा।

Related posts:

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया द्वारा विशिष्ट स्वतंत्रता दिवस प्रोत्साहन अभियान की घोषणा

हिन्दुस्तान जिंक का कार्यस्थल पर नैतिकता और सामंजस्य को बढ़ावा देने के लिए अभियान, देश भर में 3,500 स...

जयपुर में राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री ने किया मोबाइल वेटरनरी इकाइयों का लोकार्पण

बालकों ने की गणेश-स्तुति

Dr. Vikram Shah honoured with “Healthcare Personality of the Year 2023” Award by FICCI

कैडवेरिक घुटने आर्थाेप्लास्टी कॉन्क्लेव

No lay-off in Sahara Instead 4,10,682 workers given promotion

100 दिवसीय कार्य योजना के कार्यों को समय पर पूर्ण कराएं : जिला कलक्टर

फील्ड क्लब क्रिकेट कार्निवल: तीन मुकाबलों में दिखा रोमांच

दुर्लभ द्विलिंगीय नवजात को पीआईएमएस उमरड़ा में मिली राहत

भारत की अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी नेक्‍सॉन ईवी ‘सबसे तेज’ के2के ड्राइव का रिकॉर्ड बनाने के लिये तैयार

एमपीयूएटी का 26वां स्थापना दिवस समारोह