लखनऊ के कृत्रिम अंग माप शिविर में 1300 दिव्यांगजन शामिल हुए

उदयपुर। नारायण सेवा संस्थान के तत्वावधान में लखनऊ में दिव्यांगजन की सहायतार्थ कृत्रिम अंग एवं कैलीपर माप शिविर संपन्न हुआ। उद्घाटन राज्य के दिव्यांगजन सशक्तिकरण व पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री नरेंद्र कश्यप व मेयर सुषमा खर्कवाल ने किया। उन्होंने राज्य में दिव्यांगों के हितार्थ संस्थान के हर आयोजन को मदद के लिए आश्वस्त करते हुए घोषणा की कि सरकार दिव्यांगों के लिए रोजगार मेला लगाएगी।
प्रारंभ में संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि शिविर में आने वाले 60 फीसदी दिव्यांगों ने सड़क दुर्घटनाओं में अपने हाथ-पैर गंवा दिए। इनमें भी 20 प्रतिशत 16 वर्ष से कम आयु के बच्चे व 15 फीसदी महिलाएं थी। शिविर में 1300 से अधिक दिव्यांगजन ने भाग लिया। जिनमें से 210 का चयन नि:शुल्क शल्य चिकित्सा के लिए हुआ। करीब 520 दिव्यांगों का कृत्रिम हाथ-पैर एवं 170 के कैलीपर बनाने के लिए संस्थान की ऑर्थोटिस्ट एवं प्रोस्थेटिस्ट टीम ने माप लिया।

Related posts:

''छूना मना है” मुहिम का आगाज़

ग्रामीण महिला सशक्तिरण और सफलता की मिसाल बनी देबारी की श्यामू बाई

Hindustan Zinc’s SAMADHAN farmers celebrate World Animal Welfare Day at Zawar

44वां निशुल्क आयुर्वेद पंचकर्म चिकित्सा शिविर 4 से

Hindustan Zinc United Over 7,000 Rural Womenat the Sakhi Utsav

Dr. Mahendra Bhanawat honored with one another gem “ Lok Shikhar Samman”

उदयपुर में राष्ट्रीय कवि संगम का चित्तौड़ प्रांतीय अधिवेशन संपन्न

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हेतु सखी महिलाओं के लिए महिलाओं द्वारा सखी उत्सव आयोजित

पंजाब में अपने साहसिक प्रदर्शन से जिंक फुटबॉल अकादमी टीम ने दिल जीता

बेनेली ने उदयपुर में लॉन्च की एक्सक्लुसिव डीलरशिप

डॉ. महेंद्र भानावत कला समय लोकशिखर सम्मान से सम्मानित

Nexus Celebration Announces Republic Day Sale from January 24 to 26