40 बच्चों को स्कूल जाने के लिए मदद देगा नारायण सेवा

उदयपुर। गिर्वा तहसील के आदिवासी बहुल अलसीगढ़ पंचायत के कांकरफलां गांव में गुरूवार को नारायण सेवा संस्थान ने अपनी सामाजिक गतिविधियों के तहत अन्नदान, वस्त्रदान, शिक्षा एवं चिकित्सा सहायता शिविर आयोजित कर स्कूल नहीं जाने वाले 40 बच्चों को जरूरत के मुताबिक गणवेश, जूते, साबून, तेल, टूथपेस्ट-ब्रश और परिवार को राशन सामग्री की मदद देकर स्कूली शिक्षा से जोड़ा।
साथ ही संस्थान अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल के नेतृत्व में 450 आदिवासी स्त्री-पुरूषों को 15 क्लि. मक्का, 300 लुगड़ी, 200 चप्पल, 150 धोतियां वितरित की गई। शिविर में आये करीब 350 बच्चों को मंजन करवाते हुए साबून-टूथपेस्ट-ब्रश भेंट किए। नाखून-बाल कटिंग कर नहलाया, नये कपड़े और जूते पहनाएं तथा 2 अति निर्धन एवं नेत्रहीन परिवारों को मासिक राशन व सहायक उपकरण भी दियेे। संस्थान ने ग्रामीणों और बच्चों को साफ-सफाई व स्वच्छता की सीख देते हुए डाॅ. हर्ष पण्डया के माध्यम से 180 बीमारों का स्वास्थ्य परीक्षण कर एलर्जी, एनीमिया, खासी व मौसमी बीमारियों की दवाईयां दी। इस दौरान पंचायत प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी जीवनलाल मेघवाल, सरपंच पुष्कर मीणा, प्रधानाध्यापक निर्मल कोठारी एवं संस्थान के भगवान प्रसाद गौड़, दल्लाराम पटेल, जसबीर सिंह व दिलीप सिंह सहित 30 सदस्य टीम ने अपनी सेवाएं दी।

Related posts:

HIGHEST NUMBER OF PATIENTS EXAMINED FOR ORAL CANCER ON THE OCASSION OF WORLD CANCER DAY

महिला दिवस पर 50 से अधिक प्रतिभाशाली महिलाएं सम्मानित

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, नामकरण और बाल लीलाओं से श्रोता हुए भावविभोर

देश के भविष्य को शिक्षा के अवसरों से दिशा दिखाने में अग्रणी भूमिका निभा रहा हिन्दुस्तान जिंक

उदयपुर में अमेजन द्वारा प्रशिक्षण कार्यशाला 7 को

पीआईएमएस के छात्र जैमिनसिंह राव सम्मानित

राजस्थान महिला विद्यालय में जन्माष्टमी पर्व मनाया

Nexus Celebration Mall welcomes Marine World

श्वांस जितनी धीमी, उम्र उतनी लंबी होगी- जगद्गुरु श्री वसंत विजयानन्द गिरी जी महाराज

मैक्स-फैक फाउन्डेशन कार्यशाला आयोजित

एचडीएफसी बैंक ने अंजनी राठौड़ को चीफ डिजिटल ऑफिसर बनाया

INDIRA IVF DOUBLES NUMBER OF SUCCESSFUL IVF PREGNANCIES IN THREE YEARS