नटराज किड्स प्लैनेट, बापूनगर बड़गांव में एनुअल स्पोर्ट्स डे “Vitality 25–26” उत्साह के साथ संपन्न

उदयपुर : नटराज किड्स प्लैनेट, बापूनगर बड़गांव ऐसा शिक्षण संस्थान है जहाँ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। विद्यालय की डायरेक्टर श्वेता श्रीमाली ने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं, बल्कि खेल, संस्कार और व्यवहारिक जीवन कौशल के माध्यम से बच्चों को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाना विद्यालय का मुख्य उद्देश्य है। इसी सोच को साकार करते हुए विद्यालय में एनुअल स्पोर्ट्स डे “Vitality 25–26” का आयोजन हर्षोल्लास और ऊर्जा से भरे वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों और गणमान्य अतिथियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिससे आयोजन और अधिक गरिमामय बना।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला सेशन जज महेंद्र दवे उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में पुलिस उप अधीक्षक राजेश यादव, डॉ. देवेंद्र श्रीमाली, जितेश श्रीमाली, जतिन श्रीमाली और डॉ. श्रीकांत शर्मा शामिल रहे। मुख्य अतिथि महेंद्र दवे ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास संभव है और खेल बच्चों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पुलिस उप अधीक्षक राजेश यादव ने विद्यार्थियों को अनुशासन, लक्ष्य निर्धारण और उसे प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी। वाणिज्य महाविद्यालय के व्यवसाय प्रशासन विभाग के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र श्रीमाली ने चरित्र निर्माण, संस्कार, अनुशासन और सकारात्मक सोच के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। जितेश श्रीमाली ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें निरंतर प्रगति की ओर बढ़ते रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। विजेताओं को गोल्ड और सिल्वर मेडल के साथ आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया और पूरे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना रहा। विद्यालय अध्यक्ष जतिन श्रीमाली ने विद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी देते हुए सभी अतिथियों, अभिभावकों और आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक और शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। यह आयोजन बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल साबित हुआ।

Related posts:

‘राजस्थान राज्य सरदार पटेल कल्याण बोर्ड’ गठन पर मुख्यमंत्री का आभार

HDFC Bank and Indian Dental Association signs a MoU

विश्व की 120 जानी मानी हस्तियों के सुर संगम के साथ वेदांता उदयपुर वल्र्ड म्यूजिक फेस्टिवल का समापन

अब पेटीएम पर उपलब्ध है आईसीआईसीआई प्रू आईप्रोटेक्ट स्मार्ट

बच्चो के सर्वांगीण विकास के लिए स्वर्ण प्राशन है वरदान : डॉ. औदिच्य

पिम्स में टीचर्स डे धूमधाम से मनाया

उदयपुर में अच्छाई को प्रधानता देने के लिए 29 नवम्बर को होगा सीग्राम्स 100 पाइपर्स प्ले फॉर अ कॉज संग...

थाईलैंड की युवती को गोली मारी

नारायण सेवा ने किया कलेक्टर पोसवाल का अभिनंदन

हिन्दुस्तान जिंक की लगातार तीसरे वर्ष एसएंडपी ग्लोबल कॉर्पोरेट सस्टेनेबिलिटी असेसमेंट 2025 में वैश्व...

हिन्दुस्तान जिंक, दरीबा स्मेल्टर को जल प्रबंधन में उत्कृष्टता के लिए सीआईआई राष्ट्रीय पुरस्कार

एसोसिएट प्रोफेसर बवीता गौर को पीएचडी की उपाधि