श्री सम्मेद शिखरजी को पर्यटक स्थल नहीं बनाने पर सकल जैन समाज में हर्ष की लहर

उदयपुर। झारखंड स्थित जैन समाज के सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण तीर्थराज सम्मेद शिखरजी को झारखंड सरकार द्वारा पर्यटक स्थल बनाने का फैसला वापस लेने से सकल जैन समाज में हर्ष की लहर दौड़ गई है।
महावीर युवा मंच के मुख्य संरक्षक प्रमोद सामर ने बताया कि 2 अगस्त 2019 को तत्कालीन झारखंड सरकार ने सम्मेद शिखरजी को पर्यटन स्थन बनाने की अनुशंषा की थी जिस पर केन्द्रीय वन मंत्रालय ने सम्मेद शिखरजी को वन्यजीव अभयारण्य घोषित कर पर्यटन और अन्य गैर धार्मिक गतिविधियों की अधिसूचना जारी की थी तक से ही सकल जैन समाज में विरोध व्याप्त हो गया। कई स्थानों पर रैली, मौन जूलूस निकाले गये। अब झारखंड सरकार द्वारा फैसला वापस लेने से सकल जैन समाज की एकता को बल मिला है। श्री सामर ने सरकार से सम्मेद शिखरजी की प्रतिष्ठा बनाये रखने का आग्रह किया है। इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष डॉ. तुक्तक भानावत, महामंत्री हर्षमित्र सरूपरिया, आलोक पगारिया, कुलदीप नाहर, भगवती सुराणा, अर्जुन खोखावत, मनोज मुणेत, सतीश पोरवाल ने फैसला वापस लेने पर हर्ष जताया है।

Related posts:

आदि महोत्सव में कपड़े के थैले वितरित

सेन्‍ट पॉल स्‍कूल उदयुपर में हुए विविध आयोजन

वोडाफोन-आइडिया के सुपरस्टार लॉकडाउन के दौरान लोगों को नेटवर्क से जोड़े रख रहे हैं

साईं तिरुपति विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

जियोमार्ट और स्मार्ट स्टोर्स ने 'बेस्टिवल सेल' के साथ देश के सबसे बड़े त्योहार के जश्न की शुरुआत की

राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह-2025

फील्ड क्लब के पारिवारिक माहौल में हुआ हाऊजी, योगा, जुम्बा और ऐरोबिक का आयोजन

तेरापंथ के अष्टमाचार्य कालुगणि के 87वें महाप्रयाण दिवस पर मासखमण तपस्वी सहित 41 तपस्वियों का अभिनंदन

54 दिव्यांग - निर्धन जोड़े बने  जन्म जन्म के साथी

Signify illuminates 5primary health centers in Udaipur

Prabha Khaitan Foundation Hosts The Write Circle Session with Renowned Author Lakshmi Puri at Radiss...

हिंदुस्तान जिंक में 53वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह आयोजित