नेक्सस सेलिब्रेशन मॉल में मरीन वल्र्ड का स्वागत

उदयपुर। उदयपुर के सबसे मशहूर शॉपिंग डेस्टिनेशन नेक्सस सेलिब्रेशन स्वागत करता है मरीन वल्र्ड का, जिसके साथ डॉल्फिंस भी आई हैं। मरीन वल्र्ड के आने से अक्टूबर के इस खुशनुमा गर्माहट भरे मौसम में आगंतुकों को समुद्री बीच पर होने का ऐहसास होगा। यह सैटअप पानी की जादुई दुनिया को प्रदर्शित करता है। यहां गेंद के साथ खेलती डॉल्फिंस व अन्य समुद्री जंतु आगंतुकों को देखने को मिलेंगे। मॉल को शानदार वाटर डेकॉर से सजाया गया है जिसमें बड़े आकार की डॉल्फिंस भी हैं जो यहां आने वालों को बीच का सा अनुभव कराएंगे। बड़ी डॉल्फिनों के संग यहां एक बड़ा किला भी है जो कई लोगों को उन छुट्टियों की याद दिला देगा। किले के बीच में स्क्रीन है और वह रंग-बिरंगे रिब्बनों से घिरा है जो बच्चों को बहुत आकर्षित करेगा। यह सब डिस्प्ले बेहद भव्य और यादगार है। यहां बच्चे ड्रॉइंग ऐक्टिविटी में भाग ले सकते हैं और अपनी रचनात्मकता को बड़ी स्क्रीन पर जीवंत होता हुआ देख सकते हैं। अब तक 1350 बच्चे इस अनूठे अनुभव का हिस्सा बन चुके हैं। यह सैटअप 13 अक्टूबर तक लगा रहेगा।

Related posts:

अंधेरो को उजालों में बदलते में निकला हूँ दर्द सारी दुनिया का निगलने मैं निकला हू

सिटी पेलेस उदयपुर में दीपोत्सव व विशेष पूजा-अर्चना

भारतीय खनन उद्योग के मजबूत और सस्टेनेबल भविष्य को सुरक्षित कर रहा हिन्दुस्तान जिंक

एमपीयूएटी का 26वां स्थापना दिवस समारोह

मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना का शुभारम्भ

Hindustan Zinc inks ₹85-Crore MoU with Rajasthan Heritage Authority

दुग्ध उत्पादक कंपनियो से जुड़े 1.10 लाख से अधिक डेयरी किसानों ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

इस चुनाव  न्यूज़ 18  राजस्थान दे रहा है आपको मौका चैनल पर आने का - साथ ही जीत सकते है एक स्मार्टफोन

हिंदुस्तान जिंक की मेजबानी में 51वीं अखिल भारतीय खनन बचाव प्रतियोगिता का आगाज़

जेके टायर की शुद्ध आय में 31 प्रतिशत की वृद्धि

अंतिम दिन 52 उम्मीदवारों ने दाखिल किए 59 नामांकन

आर्य समाज के नवलखा महल में पहली बार दृश्य माध्यम से वैदिक शिक्षाओं का प्रसार