निसान इंडिया ने पेश की बिग, बोल्ड्, ब्यूटिफुल और ‘आकर्षक’ एसयूवी – निसान मैगनाइट

उदयपुर।निसान इंडिया ने अपनी नई निसान मैगनाइट एसयूपी की कीमत की घोषणा करने के साथ  देशभर में सभी निसान डीलरशिप तथा अपनी वेबसाइट  https://book.nissan.in/     पर एसयूवी की देशव्यापी बुकिंग की सुविधा शुरू कर दी है। इस बिग, बोल्ड, ब्युटिफुल और आकर्षक एसयूवी को आगामी 31 दिसंबर तक खास आमंत्रण मूल्य 4,99,000 रुपये (एक्स – शोरूम) में खरीदा जा सकता है।
सिनॅन ओज्क़ॉक, प्रेसीडेंट, निसान मोटर इंडिया ने कहा कि ऑल-न्यू निसान मैगनाइट ने भारत समेत वैश्विक बाज़ार में निसान की नैक्स्ट रणनीति के नए अध्याय की शुरुआत की है। यह ‘मेक इन इंडिया’ मेक फॉर द वल्र्ड’ के सिद्धांत पर आधारित है। निसान मैगनाइट अपनी श्रेणी में 20 से अधिक नए और सर्वश्रेष्ठ फीचर्स के साथ पेश है जो ग्राहकों के लिए अलग, अनूठा और आसानी से उपलब्ध ‘ओनरशिप’ अनुभव लेकर आयी है। निसान की जानी-मानी टैक्नोलॉजी को विभिन्न मॉडल रेंज में उपलब्ध कराया गया है जिनमें  X-TRONIC CVT , क्रूज़ कंट्रोल, 360 डिग्री अराउंड व्यू मॉनीटर और निसान कनेक्टन शामिल हैं। टैक्नोलॉजी पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए निसान के वैकल्पिक ‘‘टैक पैक’’ में वायरलैस चार्जर, एयर प्योरीफायर, एंम्बिएंट मूड लाइटिंग, पडल लैंप और हाइ एंड स्पीकर्स शामिल हैं। निसान इंडिया ने उद्योग में पहली बार वर्चुअल टैस्ट ड्राइव फीचर शुरू की भी घोषणा की है जो ग्राहकों को ऑल-न्यू निसान मैगनाइट का अनुभव अपनी पर्सनल डिवाइस पर लेने की सुविधा देता है।  
राकेश श्रीवास्ताव, प्रबंध निदेशक, निसान मोटर इंडिया ने कहा कि ऑल-न्यू निसान मैगनाइट के लॉन्च के साथ ही, निसान ने भारतीय बाज़ार के लिए अपने ग्राहकोन्मुख सफर में एक शानदार मुकाम हासिल कर लिया है। हम भारत में अपने खास ग्राहकों के लिए, बिग, बोल्ड, ब्युटिफुल और ‘आकर्षक’ एसयूवी की पेशकश खास आमंत्रण कीमत पर कर रहे हैं। हमारा मानना है कि ऑल-न्यू, निसान मैगनाइट, जो कि टैक्नोलॉजी और आकांक्षाओं के लिहाज़ से काफी बेहतरीन है, निश्चित ही बाज़ार में गेम चेन्जर साबित होगी।

Related posts:

Fino, the digital bank, provides passbook facility to customers in Rajasthan

फ्लिपकार्ट ने सस्टेनेबल वैल्यू चेन को दी मजबूती

UNION MINISTER SMRITI ZUBIN IRANI ROLLS OUT VEDANTA NAND GHAR TELEMEDICINE PROGRAM

70 प्रतिषत ब्रेन ट्यूमर कैंसर के नहीं होते है

हिन्दुस्तान जिंक की सीएसआर परियोजनाओं से वर्ष 2025 में 23 लाख से अधिक लोग लाभान्वित

आईसीआईसीआई फाउंडेशन 100 से अधिक अत्याधुनिक डायलिसिस मशीनें प्रदान करेगा

नेक्सस सेलिब्रेशन मॉल में तकनीकी जरूरतों को पूरा करने वाला टेक्स्टीनेशन 2.0 पेश

Another year of Mustard Model Farms initiated by Solidaridad and The Solvent Extractors’ Association...

हिन्दुस्तान जि़ंक ने बड़े पैमाने पर शुरु किया वृक्षारोपण अभियान 'वन-महोत्सव'

Hindustan Zinc ‘Investing in our Planet’ for a sustainable future

नई ऑडी क्‍यू3 अखिल-भारतीय रोड शो के तहत उदयपुर में प्रदर्शित की जाएगी

1.70 lakh milk farmers from Rajasthan seek CM’s intervention for their inclusion in the Mukhyamantri...