सांवलिया सेठ के भंडार में 10.79 करोड़ का चढ़ावा, 14 दिन में आस्था का सैलाब

चित्तौड़गढ़। श्री सांवलिया सेठ मंदिर में होली के बाद में 14 दिन में भंडार खोला गया। आमतौर पर एक महीने में खुलने वाले भंडार को होली के बाद 14 दिन बाद खोला जाता है यह शुरू से चली आ रही परंपरा का हिस्सा है इस बार भी 18 मार्च 2026 को खोली गई। भंडार दानपेटियों की गणना दूसरे चरण के साथ पूरी हो गई। भंडार से कुल 10 करोड़ 79 लाख 10 हजार 701 रुपए प्राप्त हुए।   

श्री सांवलिया जी मंदिर मंडल ट्रस्ट के अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव ने बताया कि दोनों चरणों की गणना के बाद भंडार दानपेटियों से कुल 6 करोड़ 93 लाख 67 हजार 325 रुपये की नकद राशि प्राप्त हुई। वहीं ऑनलाइन, मनीऑर्डर और भेंटकक्ष के माध्यम से 3 करोड़ 85 लाख 43 हजार 376 रुपये का दान मिला। इस प्रकार कुल दानराशि 10 करोड़ 79 लाख 10 हजार 701 रुपये रही।  होली के बाद महज 14 दिन का भंडार खुला था, लेकिन इस अल्प अवधि में भी श्रद्धालुओं ने आस्था सैलाब उमड़ा दिया। भंडार खुलने के बाद पहले चरण में 6 करोड़ 92 लाख 17 हजार 500 रुपए प्राप्त हुए, वही दूसरे चरण में 1 लाख 49 हजार 825 रुपये की राशि प्राप्त हुई। इन 14 दिनों में नकदी के साथ-साथ सोना-चांदी भी बड़ी मात्रा में प्राप्त हुआ। मंदिर को भेंटकक्ष और दानपेटी में कुल 985 ग्राम 200 मिलीग्राम सोना और 32 किलो 913 ग्राम चांदी प्राप्त हुई। खास बात यह रही कि इन दिनों में भेंटकक्ष में चांदी की कई अनूठी और आकर्षक वस्तुएं भी श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित की गईं।